सिंगरौली

Singarauli News : 7 वर्षीय नाबालिक के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म, इंसानियत तार-तार

Singarauli News today : पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

 

 

MP singarauli news today : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां पर दूर के रिश्तेदार जीजा ने 7 वर्षीय मासूम नाबालिक को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कृत किया। एवं घटना के बाद फरार हो गया। बताया गया की नाबालिक पड़ोसी सहेलियों के साथ बकरी चराने गई हुई थी। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल दर्द से कराह रही नाबालिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक चमरखोह निवासी 7 वर्षीय मासूम से रिश्तेदारी में जीजा लगने वाले दिलीप उर्फ बबुआ कोल ने नाबालिक को अकेला पा कर उसके साथ गन्दा कृत्य करके मौके से फरार हो गया। इसके बाद नाबालिक ने महिलाओं को घटना की जानकारी दी ।

बताया गया कि जिस समय यह वारदात हुई उस वक्त परिजन अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गए हुए थे।

singrauli news
singrauli news

पुलिस को किया गया सूचित

 

जिसके बाद सभी ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर उपनिरीक्षक रूपा अग्निहोत्री ने सीएचसी मोरवा पहुंचकर मासूम की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध कायमी की। वहीं गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनय शुक्ला व भिपेन्द्र पाठक पुलिस बल के साथ आरोपी की धर पकड़ में जुटे रहे।

पास्को सहित कई धाराओं में दर्ज हुआ केस

 

जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह आरोपी दिलीप उर्फ बबुआ कोल को परेवा नाला के पास के समीप जंगल से हिरासत में लिया गया। वही उसे अपराध क्रमांक 974/23 धारा 363, 376 एवं पास्को एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर सुबह ही न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

mp news:केंद्र सरकार ने दिया मध्य प्रदेश को बड़ा तोहफा 5727 करोड़ रुपए देने का ऐलान

Leave a Reply

Related Articles