सतना

Satna News : कलेक्टर-एसपी ने सांदीपनि उ.मा. विद्यालय के बच्चों से किया संवाद

 

 

Satna News :   मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में बस में बैठकर नागौद पहुंचे कलेक्टर-एसपी ने सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर कक्षा 11वीं के बच्चों से संवाद किया और पठन-पाठन की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से कहा कि हिम्मत और मेहनत से पढाई करें तथा जिस लक्ष्य को तय किया है।

 

 

उसकी ओर गंभीरताापूर्वक आगे बढे। उन्होंने कहा कि अपना सामान्य ज्ञान भी बढाये, लेकिन पाठ्य पुस्तकों पर ही फोकस रहे। उन्होंने बच्चों से पठन-पाठन की गतिविधियों एवं आवागमन की सुविधाओं की जानकारी ली। प्राचार्य शिवपाल मांझी ने बताया कि विद्यालय में 6 बसें संचालित है 4 बसे और प्राप्त हुई है।

 

 

विद्यालय में केजी कक्षा से 12वीं कक्षा तक कुल 1397 छात्र-छात्रायें अध्ययनरत है। कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बन रहे निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया।

 

Satna News : नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X