
Rewa News : देशभक्ति, आन-बान-शान और राष्ट्रीय स्वाभिमान का पर्व स्वतंत्रता दिवस रीवा जिले में उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह एसएएफ मैदान में
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में
गरिमामय और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
Madhyapradesh के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद सेनानियों और राष्ट्रभक्तों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
स्वतंत्रता दिवस हमें आत्मचिंतन, भविष्य की रूपरेखा एवं प्रदेश के विकास में अपने योगदान को नियोजित करने का अवसर प्रदान करता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के माध्यम से मध्यप्रदेश को अनेक सौगातें मिली हैं। विकास का यह कारवां प्रदेशवासियों के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
एक बार पुनः स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई!








