सीधी

MP SAMACHAR सादगी, सरलता और स्वदेशी के आग्रही थे गांधी — पुष्पेन्द्र नाथ

MP SAMACHAR प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मोत्सव पखवाड़े में भाजपाइयो ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात स्वदेशी, स्वच्छता और नशा मुक्ति का लिया संकल्प 

सच्चा गांधीवाद तो भाजपा में — इंद्र शरण

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार

MP SAMACHAR सीधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म दिवस पखवाड़े में आयोजित सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई एवं भाजपा के जिला संगठन प्रभारी, पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक गुड्डन भैया के मुख्य अतिथि में जिले के सभी मंडलों में महात्मा गांधी जी की जयंती स्वच्छता दिवस, स्वदेशी के संकल्प के साथ हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह देखा गया। 

स्थानीय गांधी चौक में स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जहां पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात स्थानीय प्रसिद्ध हनुमान मंदिर की सांकेतिक सफाई कर, हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

MP SAMACHAR इस अवसर पर प्रमुख रुप से सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता यदुनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष के के तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचन्द्र सिंह परिहार,  प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान, अमलेश्वर चतुर्वेदी, जिला महामंत्री अशोक पटेल, जिला मंत्री में सुनीता रानी वर्मा,  उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष अनीता चौरसिया, राकेश सिंह रिंकू, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरस्वती बहेलिया, नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला, संजय सिंह चौहान, नीलम पांडे ,गुरुदत्त शरण शुक्ला ,संतोष पांडे, पूनम सोनी, मनीला सिंह, हीरालाल कोरी, मुनिराज विश्वकर्मा, राकेश मोर्य, पंकज पांडेय, अजय चौबे, के के तिवारी, अजीत सिंह चंदेल, रामनरेश मिश्रा, राहुल वर्मा, नरेंद्र गौतम, राज भान यादव ,रमेश सिंह, डॉ सतेंद्र उपाध्याय, केशव चोरसिया, उत्तरा वर्मा, दिनेश गुप्ता, तुषार द्विवेदी,  ओमता सोनी, अजय सिंह, महिमा तिवारी, प्रदीप सिंह, मनीष गुप्ता, अरुण भूतिया, के के सोनी, संतोष सिंह, उमाशंकर गुप्ता, अमित सोनी, संतोष सिंह, यस गुप्ता, सूरज गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

सेमरिया मंडल के ग्राम देवगढ़ में मंदिर एवं सरोवर स्वच्छता अभियान घंटों तक करके स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए जिला प्रभारी, पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक ने विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि गांधीजी की सादगी, सरलता और स्वदेशी के आग्रही थे। आज के दिन सभी को कम से कम एक कपड़ा खादी का अवश्य लेना चाहिए। मध्य निषेध के आग्रह के साथ धूम्रपान छोड़ने का आह्वान भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के सिपाही बने।

MP SAMACHAR अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की पंच निष्ठा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सरकार गांधी के स्वदेशी और अंत्योदय के सिद्धांत पर चल रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने गांधी के नाम का हमेशा ही दुरुपयोग किया है। सच्चे गांधीवादी तो हम भाजपाई है ।स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत की बात भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सुरक्षित है ।कार्यक्रम में स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने किया। 

संचालन रणबहादुर सिंह चौहान और आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री मुगलेश

जायसवाल ने किया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान और जिला महामंत्री विवेक कोल ने भी संबोधित किया । 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरस्वती बहेलिया, तुषार द्विवेदी, कमलेश कुशवाहा, शिवम बहेलिया ,अभिमन्यु गुप्ता, के के गुप्ता, विनय पांडे, राम सजीवन गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, दिवाकर तिवारी, पवन पांडे, मुनेंद्र पांडे, राघवेंद्र प्रजापति, अनुपम विश्वकर्मा, अंकित तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, अनंत मिश्रा, रोशन लाल सिंह, मुनेंद्र पांडे, राम सजीवन गुप्ता ,संतोष तिवारी ,राज कुमार तिवारी, अभिमन्यु गुप्ता ,राजभवन कुशवाहा, सरपंच कैलाश कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, रोशन लाल, पवन नामदेव ,राम सजीवन गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, राजेद्र प्रजापति, इंद्र वती विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

 तैयारी बैठक 

सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत 07 अक्टूबर को गरीब कल्याण योजना अन्न उत्सव कार्यक्रम के जिला समन्वयक एवम प्रभारियों की जिला बैठक भाजपा कार्यालय सीधी में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात अन्न उत्सव कार्यक्रम की तैयारी बैठक सपंन्न हुई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रविचंद्र सिंह परिहार, सुनीता वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती बहेलिया, राकेश मौर्य, मनीला सिंह,पूनम सोनी, मीनाक्षी मिश्रा आदि उपस्थित रहे 
उक्त जानकारी
सुरेन्द्र मणि दुबे 
जिला मीडिया प्रभारी 
भाजपा जिला सीधी मध्य प्रदेश 

ALSO BREAKING :PM मोदी के जन्मदिवस पर मिलेगी सोने की अगूंठी, BJP का ऐलान,पर किन्हे मिलेगा?

Leave a Reply

Related Articles

Close

Adblock Detected

Please disable the adblocker. It is the only source of our earnings.