
Sidhi news : शासकीय महाविद्यालय मड़वास के प्राचार्य ने 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से स्नातक पाठ्यक्रमों में शीघ्र प्रवेश लेने की अपील की है। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
महाविद्यालय में बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. संकाय संचालित हैं। बी.ए. में अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, राजनीति शास्त्र एवं भूगोल, बी.एससी. में प्राणीशास्त्र, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, गणित, वनस्पति शास्त्र एवं कंप्यूटर विषयों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है।
प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है। इच्छुक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग के ई-प्रवेश पोर्टल पर पंजीयन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रवेश लेना होगा।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में अनुभवी प्राध्यापकों द्वारा नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कराया जाता है। साथ ही शासन की विभिन्न छात्रहितैषी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ भी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाता है।
महाविद्यालय प्रशासन ने पात्र छात्र-छात्राओं से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी शासकीय महाविद्यालय मड़वास से संपर्क कर सकते हैं।
Rewa News : प्रतियोगी परीक्षाओं के नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र 14 अगस्त तक आमंत्रित








