राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीयसीधी

Sidhi news : गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में लापरवाही, विकासखंड कम्युनिटी मोबेलाइजर को सेवा समाप्ति नोटिस

 

 

 

Sidhi News : जिले में गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत पंजीयन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर नैकिन के विकासखंड कम्युनिटी मोबेलाइजर अखिलेश सोनी को सेवा समाप्ति पूर्व कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

 

जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि कमिश्नर रीवा संभाग की अध्यक्षता में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक तथा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में निर्देश दिए गए थे कि सभी गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर प्रथम त्रैमास में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित कराया जाए। इसके बावजूद हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में रामपुर नैकिन क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं का पंजीयन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाया गया, जिस पर कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

सीएमएचओ ने नोटिस में कहा है कि आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा सुपरवाइजरों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग नहीं किए जाने के कारण लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त नहीं हो सकी। इसे कार्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना माना गया है।

 

नोटिस में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के मानव संसाधन मैनुअल-2025 के प्रावधानों का हवाला देते हुए संबंधित कर्मचारी से तीन दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर सेवा समाप्ति का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जाएगा।

Sidhi news : युवा संगम में 500 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 13 हितग्राहियों को 30 लाख रुपये के ऋण एवं अनुदान का वितरण

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X