विंध्यसीधी

दीप्तिजा पाण्डेय का गुजरात इंजीनियरिंग सर्विसेज में आठवां रैंक

MP SIDHI : सीधी की बेटी ने जिले का बढ़ाया मान - आकाश राज

सीधी। सीधी की बेटियॉ सिलसिलेवार ढंग से राष्ट्रीय पटल पर जिले का मान बढ़ा रही
हैं। खेल शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रो में सुविधा साधन के
अभाव के बाबजूद जिले की बेटियॉ बुलंदियों को छू रही हैं। इसी क्रम में
ओंमकार पाण्डेय सहायक परियोजना यंत्री उत्तर करौंदिया की बेटी दीप्तिजा
पाण्डेय गुजरात पीएससी अंतर्गत गुजरात इंजीनियरिंग सर्विसेज में आठवां
रैंक लाकर सीधी जिले का मान बढ़ाया है।

Deeptija Pandey's eighth rank in Gujarat Engineering Services

 

उक्त बातें चर्चा के दौरान वरिष्ट
समाजसेवी आकाश राज पाण्डेय ने कहीं।
श्री पाण्डेय ने बताया कि दीप्तिजा पाण्डेय सिंचाई विभाग गुजरात में सीधे
एक्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रथम श्रेणी पद पर चयनित हुई हैं। वर्ष 2021 में
असिस्टेंट इंजीनियर तथा 2023 में गुजरात सिंचाई विभाग में ही डेप्युटी
एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पद पर चयनित होकर कार्य कर रही थीं।

 

 

सीधी में
प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर दीप्तिजा पाण्डेय ने अपना बीटेक की डिग्री
इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डीएवीवी इंदौर से सिविल
इंजीनियरिंग में किया था। 2019 में वह अपने यूनिवर्सिटी की गोल्ड
मेडलिस्ट थी। उसके बाद 2021 में उसने आईआईटी गांधीनगर गुजरात से एमटेक
किया था। उसमे भी वह अपने बैच की टॉपर थी। दीप्तिजा की इस उपलब्धि पर
जिले में हर्ष का महौल निर्मित है। वहीं ओंमकार पाण्डेय के घर जानने वाले
पहुॅच कर शुभकामनायें प्रेषित कर मुॅह मीठा करते हुए जश्र मना रहे हैं।

Sidhi News :शास्त्री नगर लहिया में हुआ फाग गीतों का भव्य आयोजन  

Leave a Reply

Related Articles