विंध्यसतना

Satna News : जिला पंचायत सीईओ के स्टेनो सुधीर गर्ग को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

 

 

Satna News : जिला पंचायत #सतना के स्टेनो श्री सुधीर कुमार गर्ग को उनकी लगभग 39 वर्षों की दीर्घ, समर्पित एवं उत्कृष्ट शासकीय सेवा पूर्ण होने पर जिला पंचायत सभाकक्ष में गरिमामय एवं भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जिले के जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया और भावुक मन से विदाई दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्री गर्ग ने अपने कार्यकाल के दौरान पदीय दायित्वों के प्रति समर्पित भावना से कार्य करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्य कुशलता, सहज, सौम्य, कार्य प्रणाली एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी रही है। जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि श्री गर्ग का सरल, सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार सभी के लिए मार्गदर्शक रहा। अपने विदाई उद्बोधन में स्टेनो श्री सुधीर कुमार गर्ग ने कहा कि उन्हें सतना जिले में जिला पंचायत में वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कार्य करने का अवसर मिला, यह उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय सेवा में टीमवर्क ही सफलता की कुंजी है और वे अपने अनुभवों को सदैव संजोकर रखेंगे। समारोह के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री Shailendra Singh ने श्री गर्ग को स्मृति चिन्ह एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी श्री सुशील कुमार मिश्रा, जनसम्पर्क अधिकारी श्री राजेश सिंह, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गौरव शर्मा, सीईओ जनपद श्री ओपी अस्थाना, श्री अशोक मिश्रा, श्रीमती भारती दीक्षित, सहायक परियोजना अधिकारी श्री अवधेश सिंह, श्री शिवरतन सिंह, श्री सीपी तिवारी सहित श्री गर्ग के परिवार जन एवं कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Satna News : कलेक्टर ने किया शहर का निरीक्षण, सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के दिए निर्देश

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X