
MP SIDHI CRIME NEWS TODAY
धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार
सीधी (Sidhi News ): सीधी भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी, पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत आज आयोजित होने वाले गांधी जयंती के अवसर पर कई कार्यो में शामिल होंगे।
MP SIDHI NEWS भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि जिला केंद्र पर गांधी चौक में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रातः 8 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
MP SIDHI NEWS तत्पश्चात खादी के आग्रह के साथ धार्मिक स्थलों एवं जलाशयों के स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे। जिले के सभी मंडलों के बूथ केंद्रों पर अनेक प्रकार के सेवा के कई कार्यक्रम संपन्न होंगे, जिसमें प्रदेश, मंडल एवं जिला, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता और आम जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
ALSO Rewa News: रीवा में हैवानियत : 8 वर्ष की बच्ची से पडोसी ने किया बेहद गन्दा काम