सीधी

Sidhi News: पिछड़ा वर्ग आरक्षण के साथ ही होंगे पंचायत चुनाव :मनीषा सिंह

प्रदेश मन्त्री जैतपुर विधायक मनीषा सिंह सीधी में की पत्रकार वार्ता कहा 27 परसेंट पिछड़ा वर्ग आरक्षण के साथ ही होगे पंचायती चुनाव

रिपोर्ट : पुष्पेंद्र विश्वकर्मा पत्रकार

सीधी (Sidhi News) / भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री व जैतपुर विधायक मनीषा सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित ओबीसी आरक्षण विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व प्रारंभ से ही सभी वर्गो को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास। इसमें भारत माता के सभी सपूत स्वयं ही शामिल हो जाते हैं। इनका रक्षण, संरक्षण और उत्थान सदैव भाजपा के साथ रहा है और आगे भी रहेगा।प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार पत्रकार वार्ता आयोजित की गई,

जिसमें भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप शर्मा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री विभा शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह विशेष रूप से दर्जनों पत्रकारों के साथ उपस्थित रहे। प्रदेश प्रतिनिधि के नाते पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं विधायक मनीषा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विधानसभा में संकल्प पारित किया था

कि बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव नहीं होना चाहिए और इसे सर्वोच्च न्यायालय में सभी जगह प्रस्तुत किया। किंतु कांग्रेस की अपनी परंपरागत नीति फूट डालो और राज्य करो के चलते अनेक प्रकार के इस कार्य में आडे अटकाती रही और अंततः वह अपने कारनामे में कुछ हद तक सफल भी हुई। जिससे कांग्रेस का ओबीसी विरोधी मुखौटा उजागर हुआ है। आज जो भी समस्या उत्पन्न हुई है, वह कांग्रेश सांसद अधिवक्ता विवेक तंखा के रूप में कांग्रेश के हथ कंडो के कारण उत्पन्न हुई है।

भाजपा सरकार चुनाव की तैयारी में थी, लेकिन कांग्रेस ने इसमें व्यवधान डालकर चुनाव को अवरूद्ध किया। पिछड़ा वर्ग को भ्रमित करने का काम कांग्रेस ने किया और आज कांग्रेस पिछड़ा वर्ग हितैषी होने का ढोंग रच रही है।कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाते हुए विधायक मनीषा सिंह ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही लेकिन उसने कभी भी पिछडा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। क्योंकि कांग्रेस के नेता पिछडा वर्ग में राजनैतिक नेतृत्व खड़ा नहीं होने देना चाहते।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछडा वर्ग के अधिकारों की रक्षा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व पिछडा वर्ग को आरक्षण मिले इसके लिए गंभीर है और यही कारण है कि ओबीसी आरक्षण के लिए मोडिफिकेशन के लिए विधि विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओबीसी के मुद्दे को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा की पंचनिष्ठाओं में दलित, शोषित और पिछड़ों सहित सभी वर्गो की चिंता करने के साथ सभी समाजों को कैसे प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए चिंता की है।

भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व पूरी गंभीरता के साथ पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए चिंतित है। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग के योग्य कार्यकर्ताओं को संगठन 27 प्रतिशत से अधिक का अवसर देगा।

ALSO READ Rewa News:जयपाल मुंडा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट गौरी में खेला गया फाइनल मैच

#SIDHINEWS,

Leave a Reply

Related Articles