भोपालविंध्य

बड़ी लूटः मणप्पुरम गोल्ड लोन के दफ्तर से 15 किलो सोने के जेवरात ले उड़े बदमाश

Big robbery: Miscreants took away 15 kg gold jewelery from Manappuram Gold Loan office

MP KATNI BANK ROBBERY

robbery- कटनी जिले की मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में बड़ी लोट…। लोगों का गिरवी रखा 15 किलो सोना लूटकर फरार हुए बदमाश.

KATNI MP BANK ROBBERY : कटनी। मध्यप्रदेश (Madhyapradesh ) के कटनी (Katni) जिले में गोल्ड रखकर लोन देने वाली फाइनेंस कंपनी में लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरे शनिवार को हथियार दिखाकर सोने की ज्वेलरी ले उड़े। प्राथमिक सूचना के मुताबिक बदमाश 15 किलो सोने के जेवरात ले गए।

पुलिस पूरे जिले की नाकाबंदी कर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। यह कंपनी लोगों के सोने के जेवरात गिरवी रखकर लोन देते का काम करती है।

कटनी जिले(Katni ) के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट के सामने बरगवां में मणप्पुरम गोल्ड लोन का दफ्तर है। यहां शनिवार को सुबह बड़ी लूट हो गई है। चार-पांच हथियारों से लैस बदमाश धड़धड़ाते हुए घुस गए और कर्मचारियों के ऊपर कट्टा अड़ा दिया। डरा-धमकाकर वहां रखे डब्बे और तिजोरी में से सोने के जेवरात लेकर भाग गए।

क्षेत्र में दहशत

दिनदहाड़े हुई लूट के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंच गया है। प्राथमिक सूचना के बाद पुलिस ने जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस कंपनी के दफ्तर का मुआयना कर रही है। कर्मचारियों से बयान लिए गए हैं। पुलिस कंपनी सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की पहचान कर रही है।

15 किलो सोना ले उड़े

कंपनी के कर्मचारियों के मुताबिक लुटेरे अपने साथ दफ्तर की तिजोरी में रखा करीब 15 किलो सोना ले जाने में कामयाब हो गए। हालांकि पुलिस ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है कि लुटेरे कितना सोना और जेवरात ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी मनोज केडिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि सुबह जब गोल्ड लोन कंपनी के कर्मचारी ऑफिस में सफाई कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल से चार पांच बदमाश पहुंचे और बंदूक की नोक पर लूट करके चंपत हो गए हैं। इस दफ्तर के बगल में खुली किराना दुकान संचालक को संदिग्ध आरोपियों की पहचान के लिए एसपी अपने लेकर कंट्रोल रूम गए है। वहां सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है।

ALSO READ THIS ARTICLES

Rewa News: सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी जल्द होंगे गिरफ्तार? जानिए पूरा मामला

साली को देखकर जीजा की बिगड़ी नियत, सोते समय बना लिया अश्लील Videos, फिर…

mp bank robbery, manappuram, manappuram bank robbery, mp bank loot cand,

Leave a Reply

Related Articles