मध्यप्रदेशविंध्य

Mauganj में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Mauganj News : कलेक्टर  जैन के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 130 से अधिक व्यक्तियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

 

 

Mauganj news : कलेक्टर  संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा को हाईवे स्थित चाक ओवरब्रिज के समीप नि:शुल्क #स्वास्थ्य_शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रीवा से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 130 से अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया।

शिविर में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मनोज इंदुलकर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इवा टर्की तथा नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी इंदुलकर ने मरीजों का परीक्षण कर विभिन्न रोगों के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया। मरीजों को आवश्यकतानुसार उपचार संबंधी मार्गदर्शन के साथ नि:शुल्क औषधियां भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. एस.डी. कोल चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य अमले के साथ उपस्थित रहे तथा शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर रीवा रेडक्रॉस सोसाइटी से संजय शुक्ला, पैरामेडिकल स्टाफ एवं मेडिसिन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद नागरिकों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना, समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। शिविर को क्षेत्रीय नागरिकों का उत्साहपूर्ण सहयोग एवं सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ।शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एडवोकेट प्रदीप सिंह सेंगर, प्रदेश प्रतिनिधि श्री सूर्यमणि शुक्ला, सचिव श्री प्रकाश चौरसिया, नईगढ़ी इकाई के अध्यक्ष श्री उमाशंकर त्रिपाठी, आजीवन सदस्य श्री राजू सिंह सेंगर, किसान श्री नरेंद्र बहादुर सिंह सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rewa News:  कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने रीवा-सिंगरौली रेलवे लाइन निर्माण कार्य की समीक्षा की

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X