Sidhi News : कलेक्टर विकास मिश्रा ने सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताला का किया निरीक्षण
Sidhi News : विद्यार्थियों से किया संवाद, शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार के दिए निर्देश

Sidhi News : कलेक्टर विकास मिश्रा ने सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताला का किया निरीक्षण
Sidhi News : विद्यार्थियों से किया संवाद, शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार के दिए निर्देश
Sidhi news : कलेक्टर विकास मिश्रा ने मंगलवार को सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ताला का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, विषयगत समझ, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं शिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे तथा उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। प्रत्येक छात्र-छात्रा अपनी क्षमता के अनुरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है, यदि वह नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और मेहनत को अपनी आदत बनाए।
विद्यालय के शिक्षकों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता अलग होती है। इसलिए शिक्षण कार्य को विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी एवं रुचिकर बनाया जाए। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने, नियमित मूल्यांकन करने तथा विषयवार अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से उनके शैक्षणिक स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता, अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर भी बल देते हुए कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए शिक्षकों को शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
Sidhi News :स्टार ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित हुए उत्कृष्ट अधिकारी एवं कर्मचारी






