
Rewa news : शहर में रात नौ बजे कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी की हत्या से हड़कंप मच गया है, बताया गया की अज्ञात हमलावरों
ने बाइक से आकर चाकू गोदकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है.
गुरमीत सिंह मंगू ने लिखा है की
आदिवासी समाज के युवा लोकप्रिय नेता प्रिय अनुज अमित कोल को शहर के पडरा स्थित कल्याण पेट्रोल पंप के पास नृशंस हत्या होने की जानकारी से मन व्यथित है। शहर व जिले के लोग भी दुखी होंगे। मेरे लिए यह घटना अत्यंत कष्टदायक है क्योंकि हमने एक होनहार युवा निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता रूपी अजीज भाई को खो दिया। सुशासन की बीजेपी सरकार में आदिवासी युवा नेता की हत्या सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। जिले में यदि कानून का राज्य है डिप्टी सीएम में रीवा के लोगों के प्रति तनिक भी संवेदना है तो उक्त घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र कराकर कड़ी से कड़ी सजा दिलाये।
अमित मुझे छोड़ कर चले जाओगे इसका अंदाजा नहीं था सदैव याद आएगी आपकी यादें।
अश्रुपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि
Rewa News: कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने रीवा-सिंगरौली रेलवे लाइन निर्माण कार्य की समीक्षा की







