मध्यप्रदेश

KATNI NEWS : जिले में राजस्व महाअभियान के तहत अधिकारी कर रहे हैं राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान

KATNI NEWS:  राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान 3.0 नें जिले के नागरिकों के राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समस्या को दूर कर दिया है, राजस्व अभियान के माध्यम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण अब शहर एवं ग्राम- ग्राम पहुंचकर किया जा रहा है।
जिले में भी 15 नवम्बर से राजस्व महाअभियान 3.0 शुरू हुआ है, जो आगामी 15 दिसम्बर तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को ठीक करने का काम प्रमुखता से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों एवं सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों व आरआई-पटवारियों को अभियान के दौरान गुणवत्ता के साथ राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व महाअभियान के तहत एसडीएम, तहसीलदार नायब तहसीलदार स्वयं विभिन्न ग्रामों में अभियान के तहत प्रकरणों का निराकरण करा रहे हैं। क्षेत्रों में पहुँचकर खासकर जमीन का सीमांकन संबंधित कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से कराया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर राजस्व महाअभियान के दौरान शेष किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री और ई-केवायसी व डीबीटी का कार्य भी प्रमुखता से किया जा रहा है। किसानों को बताया गया है कि दिसम्बर माह से उन्हीं किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा, जिनकी फॉर्मर रजिस्ट्री होगी। इसलिए वे अपनी फॉर्मर आईडी अवश्य बनवा लें। साथ ही पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवायसी, भू-लेख रिकॉर्ड की आधार से लिंकिंग एवं बैंक खाते से आधार लिंक कराकर डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) का काम भी अभियान के दौरान प्रमुखता से हो रहा है।
फार्मर रजिस्ट्री एक वेब-आधारित ऐप्लिकेशन है जिसमें खेतों और किसानों से जुड़ी जानकारी होती है। कृषक स्वयं भी भारत सरकार के पीएम किसान पोर्टल उचतिण्ंहतपेजंबाण्हवअण्पद के माध्यम से अपनी फॉर्मर आईडी बनवा सकते हैं। साथ ही पटवारी के माध्यम से फार्मर आईडी बनवाई जा सकती है। इसी तरह कृषक भू-अभिलेख पोर्टल पर पब्लिक यूजर मॉड्यूल अथवा पटवारी मॉड्यूल के माध्यम से किसानों के आधार लिंकिंग का कार्य कराया जा सकता है।
कलेक्टर श्री यादव ने निर्देश दिए हैं कि राजस्व महाअभियान के दौरान परंपरागत रास्तों के विवादों का निराकरण प्रमुखता से किया जाए। सभी राजस्व अधिकारी प्रकरण दर्ज कर राजस्व संबंधी विवादों का निराकरण करें। साथ ही जल निकासी इत्यादि से संबंधित विवादों का भी अभियान के दौरान समाधान करें।
नामांतरण, बटवारा, सीमांकन व अभिलेख दुरुस्ती का काम भी हो रहा प्रमुखता से
राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत नामांतरण, बटवारा व सीमांकन प्रकरणों को आरसीएमएस में दर्ज किया जा रहा है। इन प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण किया जा रहा है। अभियान के दौरान अभिलेख दुरुस्ती, स्वामित्व योजना एवं शतप्रतिशत पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि से जोड़ने का काम भी प्रमुखता से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Related Articles