सीधी

SIDHI HINDI NEWS युवा कांग्रेस ने निकाली चिमनी यात्रा,बिजली की समस्याओं के विरोध में


सीधी (Sidhi News ): बिजली की बढ़ती समस्याओं को लेकर बुधवार को जिला युवा कांग्रेस कमेटी, सीधी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू के नेतृत्व में जंगल चौकी से कुबरी सब स्टेशन तक “चिमनी यात्रा”

SIDHI HINDI NEWS निकालकर विरोध किया। साथ ही यात्रा उपरांत बिजली की समस्या एवं मनमानी वसूली के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीवेंद्र सिंह (लल्लू), सुरेश प्रताप सिंह

संगठन महामंत्री, दादू उपाध्याय, गंगा द्विवेदी सहित युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में बिजली विभाग के ए‌ई एस० चंद्रा को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने बताया कि बिजली की समस्या इस सरकार के लिए न‌ई नहीं है। निश्चित तौर पर सरकार की गलत नीतियों के कारण ही ऐसी स्थिति बन रही हैं। जो कि चिंतनीय है। श्री सिंह ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आपकी गलत नीतियों का परिणाम आम जनता को भुगतना पड़ रहा हैं। युंका जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू ने

पत्रकारों से बातचीत में कहा की म.प्र. मे लोकतंत्र की हत्या करके जब से भाजपा की सरकार बनी है, तभी से बिजली की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। बिजली विभाग द्वारा इसमें कोई सुधार नही किया जा रहा हैं। विद्युत वितरण केन्द्र कुचवाही में पदस्थ कनिष्ठ यंत्री मनमाना आचरण कर रहे है। विद्युत देयकों की वसूली में भी कर्मचारियों द्वारा मनमानी व्यवहार किया जाता है। दादू ने आगे कहा कि ये युवाओं की भीड़ से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों में कितना आक्रोश है। हालांकि बिजली विभाग के सक्षम अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है कि 15 दिवस के अंदर समस्या सुलझा लिया जाएगा।


युंका जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा कांग्रेस गांव गांव जाकर कैम्प लगाकर बिजली समस्या सुनने और जल्द सुलझाने का प्रयास करेगी, जिसकी कार्ययोजना तैयार कर जल्द ही क्रियान्वयन किया जायेगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से कलेक्टर सिंह चंदेल, ओंकार सिंह कर्चुली, कमलेन्द्र सिंह डब्बू पूर्व सचिव युवा कांग्रेस, पंकज सिंह जिलाध्यक्ष आईटी सेल, विजय सिंह लकोडा़ विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस चुरहट,निलेश पांडे, इंद्र बहादुर सिंह, सुदीप द्विवेदी, राजबहादुर विश्वकर्मा, सुनील कुशवाहा, राज, शारदेंदु तिवारी,कमलेश्वर सिंह, लोकेश

विश्वकर्मा, रवि सिंह परिहार, सुनील शर्मा, आदर्श सिंह गुरु, मुकुंदी सोंधिया, दिनकर चौहान, मनोज सिंह, विनोद तिवारी, नीरज सिंह, आकाश सिंह, रोमिल शर्मा, नीरज मिश्रा, नीरज शुक्ला, रविनाथ गोस्वामी, रामप्रसाद प्रजापति, समर बहादुर, अनिरुद्ध सिंह चौहान, दिव्यांश मिश्रा, प्रभांशु शुक्ला, कनिष्क सोंधिया, आहिद खान, दीपक बघेल मडवा, राजू यादव, अर्जुन

यादव, भूपेंद्र चौहान, शिवेंद्र द्विवेदी, गंगा साहू, पुष्पराज पाण्डेय, साबिर खान, रंजीत, गिरीश, नवीन चंदेल, जियावन साहू, सोनू सिंह झिंगाझर, और ओमकार सिंह सौरभ चौहान कुबरी, सुनील चौधरी, शानू खान, संदीप माझी, आशीष सोनी, बेमिसाल खान, प्रदीप गुप्ता, शिवेंद्र गुप्ता, मोहम्मद वसीम, आदित्य सोनी एवं संगम सिंह सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे। MP REWA : रीवा इंजिनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ने बनाई अनोखी गाड़ी, देश विदेश के लोग हैरान

Leave a Reply

Related Articles