Satna News : सतना 21 जुलाई 2026/जिले में इस वर्ष 1 जून से 21 जुलाई तक 317.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख #सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 416.5 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 284.3 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 352.2 मि.मी, बिरसिंहपुर में 446 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 362.8 मि.मी., नागौद में 319.3 मि.मी., जसो (नागौद) में 126.7 मि.मी. एवं उचेहरा में 229.5 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है।
जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। विगत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 565.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।







