Rewa me duskarm (Gangrape )रीवाविंध्य

Rewa News:रीवा में चाचा की दूधमुही बच्ची से दुष्कर्म की कहानी, जानिए A TO Z कहानी

REWA MP NEWS : चाचा ने 7 वर्ष की बच्ची से 46 दिन पहले तो 15 माह की दुधमुंही से दो दिन किया रेप गिरफ्तार

REWA NEWS MP: रीवा। रीवा जिले(Rewa ) के लौर थाना अंतर्गत दो मासूम बहनों से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित सगे चाचा ने 7 वर्ष की बच्ची से 46 दिन पहले तो 15 माह की दुधमुंही बच्ची से दो दिन तक रेप किया। भनक लगते ही बच्चियों की मां ने अपने पति से वारदात की जानकारी दी ऐसे में आरोपित देवर ने अपनी भाभी को मारपीट कर अधमरा कर दिया डर के मारे बच्चियों की मां शनिवार की सुबह थाने पहुंची।

जहां लौर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी दो बहनों से दुष्कर्म की घटना सुन पुलिस के होश उड़ गए। तुरंत थाना प्रभारी निरीक्षक केपी त्रिपाठी ने एसपी नवनीत भसीन को पूरे मामले से अवगत कराया है। ​वरिष्ठ अफसरों ने महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में 15 माह की दुधमुंही बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां स्थित खतरे से बाहर है वहीं पुलिस की दूसरी टीमों ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

16 अक्टूबर को बड़ी बहन से रेप

थाना प्रभारी निरीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी चाचा प्रमोद चतुर्वेदी 22 वर्ष ने 16 अक्टूबर को पहली बार 7 वर्षीय भतीजी से रेप किया घटना के बाद मासूम बच्ची रोते बिलखते हुए मां के पास पहुंची। तब माता-पिता आरोपित के खिलाफ थाने जाने लगे। हालांकि परिवारिक दबाव के चलते मां रिपोर्ट दर्ज कराने थाने तक नहीं पहुंच पाई। तब परिवार के लोगों ने सोचा था कि शायद अब ऐसी घटना न हो। इसलिए मामले में पर्दा डाल दिया।

गुरुवार की सुबह और शुक्रवार की रात वारदात

आरोपित चाचा ने 46 दिन बाद एक बार फिर वारदात कर सनसनी फैला दी है। उसने 15 माह की भतीजी से गुरुवार की सुबह 10 बजे और शुक्रवार की रात 9 बजे रेप किया। बच्चियों की मां ने भोपाल की निजी कंपनी में कार्य करने वाले पति को फोनकर जानकारी दी। इसी बात पर आरोपित भड़क गया और मां को बुरी तरह पीटा है। आरोपी के विरूद्ध दुष्कृत्य की विभिन्न धाराओं के अलावा पाक्सो एक्ट की धाराओं का अपराध कायम किया गया है।

ALSO READ THIS ARTICLES

MP Gajab h: मध्यप्रदेश के इस मंदिर में अगरबत्ती नहीं जलती है सिगरेट, लोग करते है ये काम

Rewa News: टीआरएस कॉलेज में छात्र की भरी क्लास में जमकर पिटाई का वीडियो वायरल

rewa, #rewanews, #रीवा, #mpnews,

Related Articles