Satna MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले का है पूरा मामला, घटना के कारण अज्ञात, पुलिस कर रही है पुरे मामले की जाँच
Satna MP News: मध्यप्रदेश (Madhyapradesh ) के सतना (satna) जिले के मैहर (Maihar ) थाना क्षेत्र में गत दिवस देवर ने अपनी भाभी पर केरोसीन छिड़क कर जिंदा जला दिया। देवर ने भाभी को किन कारणों से आग के हवाले किया. अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस अवैध सम्बन्धो को लेकर भी जाँच पड़ताल कर रही है. महिला को संजय गांधी अस्पताल लाया गया। चिकित्सालय के बर्न यूनिट में भर्ती रही महिला की देर रात मौत हो गई। मृतक महिला के शव का पीएम करने के बाद से परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला की मौत पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
कैसे दिया घटना को अंजाम बताया गया है कि 21 नवंबर को मैहर (Maihar ) थाना अंतर्गत पहाड़ी निवासी पप्पी चौधरी पत्नी रामू चौधरी 31 वर्ष अपने घर में अकेले थी। इसी दरमियान महिला के घर पहुंचा आरोपी का महिला से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बताते हैं कि विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने रसोई में रखी केरोसीन को महिला पर छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को बचाया।
अस्पताल में हो गयी मौत
परिजनों द्वारा महिला को मैहर शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से महिला की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने महिला को सतना जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां भर्ती रही महिला की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए एक बार फिर से महिला को संजय गांधी अस्पताल रीवा (Rewa Sanjay Gandhi Hospital ) रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि एसजीएमएच (SGMH) के बर्न यूनिट में भर्ती रही महिला को चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी नहीं बचाया जा सका।
पति गया था मजदूरी करने
पति गया था मजदूरी करने बताया गया है कि घटना के वक्त घर मेंं कोई नहीं था। महिला का पति मजदूरी करने दूसरे गांव गया था। घटना के बाद पड़ोसियों द्वारा घटना के संबंध मेंं महिला के पति को मोबाइल के माध्यम से बताया। आरोपी ने अपनी भाभी को किस कारण से आग के हवाले कर दिया यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ALSO READ THIS ARTICLES
साली को देखकर जीजा की बिगड़ी नियत, सोते समय बना लिया अश्लील Videos, फिर…
Rewa News: सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी जल्द होंगे गिरफ्तार? जानिए पूरा मामला