सीधी

MP BREAKING NEWS भाजपा के कुशासन एवं जंगलराज से प्रदेश का हर वर्ग परेशान – कांग्रेस

MP BREAKING NEWS कांग्रेस के घर चलो, घर घर चलो महाअभियान को जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार

 MP BREAKING NEWS   सीधी-म.प्र.कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे घर चलो, घर घर चलो महा अभियान का सीधी जिले में व्यापक पैमाने पर जनसमर्थन मिल रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सीधी जिले के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के नेतृत्व में जहां कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में घर घर जाकर भाजपा सरकार की नाकामी एवं कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं वही सीधी नगरीय क्षेत्र में भी पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस पार्टी के पार्षदों के साथ सघन जनसंपर्क कर घर चलो घर घर चलो महाअभियान को मूर्त रूप देने पर जुटे हुए हैं।

 MP BREAKING NEWS  जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अब्दुल समद, पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष राज बहोर जयसवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्रवण सिंह, पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा सोनी, पार्षद प्रियंका श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह महेंद्र रजनीश श्रीवास्तव,बृजेंद्र मणि अवधिया, गोविंद गुप्ता, जान आलम खान के साथ बड़ी तादाद मेंपार्टी कार्यकर्ता वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में घर घर जाकर लोगों से सघन जनसंपर्क कर भाजपा सरकार के कुशासन एवं जंगल राज से प्रदेश को मुफ्त कराने के लिए कांग्रेस का साथ देने का आग्रह किया।

 इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने कहा कि लोक तंत्र की हत्या करके मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान के कुशासन एवं जंगल राज से आज प्रदेश का हर वर्ग काफी परेशान एवं हताश है। उन्होंने कहा कि महंगाई एवं बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। प्रदेश की बेटियां इस सरकार में सुरक्षित नहीं हैं। काम के अभाव में नौजवान भटक रहे हैं। छोटे एवं मध्यम व्यापारी परेशान है। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

 MP BREAKING NEWS  आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप हो चुकी है। विकास के नाम पर शिवराज सिंह सहित पूरी भाजपा सिर्फ जुबान चला रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि घर चलो, घर घर चलो महाअभियान मेंं जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनादेश का गला घोट कर सत्ता में आई भाजपा सरकार के जंगल राज का अंत अब बहुत करीब है।

 इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हारून मंसूरी, पार्षद श्रीनिवास जयसवाल, राम प्यारे कुशवाहा, सुशीला साकेत, चंपा सोनी, प्रियंका साकेत, वंशगोपाल साकेत, उषा साकेत, लखन साकेत, कौशल्या साकेत, गुड़िया साकेत, रोशनी साकेत, बद्री साकेत, गोपाल सोनी, दीपक सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।उक्त जानकारी

ALSO Rewa Rojgar Mela : रीवा में आज लगेगा रोजगार मेला, 17000 तक वेतनमान

Leave a Reply

Related Articles

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please disable the adblocker. It is the only source of our earnings.