सीधी

Sidhi news : युवा संगम में 500 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 13 हितग्राहियों को 30 लाख रुपये के ऋण एवं अनुदान का वितरण

Sidhi News : विधायक रीती पाठक ने चयनित युवाओं को ऑफर लेटर एवं हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए

Sidhi News : सीधी विधायक रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन तथा जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई सीधी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्वशासी संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय, सीधी में जॉब फेयर एवं करियर काउंसिलिंग योजना के अंतर्गत “युवा संगम” (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक रीती पाठक ने विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को 30 लाख रूपये के ऋण एवं अनुदान का हितलाभ वितरित किया तथा विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रारंभिक रूप से चयनित युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए।

 

रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में देश, प्रदेश एवं स्थानीय स्तर की 18 निजी कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार प्राप्त करने के लिए 1,167 युवक-युवतियों ने अपना पंजीयन कराया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा 500 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता एवं दक्षता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रीती पाठक ने कहा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा और कौशल का उपयोग करते हुए आत्मनिर्भर बनें तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करें।

 

उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं और उद्योगों के बीच प्रभावी सेतु का कार्य करते हैं। इससे युवाओं को अपने जिले में ही रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं तथा उन्हें करियर निर्माण के लिए उचित मार्गदर्शन भी मिलता है। उन्होंने चयनित युवाओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पीएमएफएमई योजना, मछुआ कल्याण योजना एवं मुद्रा योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को कुल 30 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाकर युवाओं को उद्यम स्थापना, बैंक ऋण, प्रशिक्षण एवं शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

 

रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की तथा विभिन्न विभागों एवं निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों से रोजगार एवं करियर संबंधी उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

Sidhi News : कलेक्टर ने नगर परिषद मझौली की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X