सीधी

Sidhi news : फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, प्राकृतिक आपदा में मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

Sidhi News : कलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

 

Sidhi News : कलेक्टर विकास मिश्रा ने बुधवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक लेकर खरीफ वर्ष 2026 के लिए अधिक से अधिक किसानों का फसल बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र किसानों तक योजना की जानकारी पहुंचाकर 31 जुलाई की अंतिम तिथि से पूर्व शत-प्रतिशत बीमा कराया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

 

बैठक में उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास आर.एस. गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले में धान, उड़द, तिल, मक्का, कोदो, अरहर सहित अन्य अधिसूचित खरीफ फसलों का 31 जुलाई 2026 तक बीमा कराया जा सकता है। योजना के तहत अतिवृष्टि, सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, कीट एवं रोग प्रकोप जैसी परिस्थितियों से फसल क्षति होने पर किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

 

उन्होंने बताया कि ऋणी किसान अपने संबंधित बैंक अथवा पैक्स के माध्यम से तथा गैर-ऋणी किसान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा पीएमएफबीवाई पोर्टल के माध्यम से फसल बीमा करा सकते हैं। बीमा कराने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि संबंधी दस्तावेज (खसरा एवं बी-1) तथा आवश्यकता अनुसार फसल बोवाई का स्व-घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा।

 

कलेक्टर ने कृषि विभाग, बैंकों एवं संबंधित एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्रत्येक पात्र किसान को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाए।

 

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक ए.बी. चौधरी, सीईओ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक आशय तिवारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sidhi news : गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की विशेष निगरानी रखें, संस्थागत प्रसव केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करें- कलेक्टर

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X