मध्यप्रदेश

Mauganj News : समय-सीमा के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर  जैन

Mauganj news : सीएम हेल्पलाइन, स्वास्थ्य, पेयजल एवं कृषि कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही - कलेक्टर जैन

 

 

Mauganj news : कलेक्टर  संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में #समय_सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाले विषयों एवं विभिन्न विभागों के कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।

 

कलेक्टर श्री जैन ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों तथा 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों की विभागवार स्थिति पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। सीएम हेल्पहलाईन की लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण और गुणवत्ता्पूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों और नॉन अटेंड शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करें।

कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, कुपोषण की रोकथाम तथा मानसून के दौरान डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ काम करें। उन्होंने आवश्यक दवाओं, जांच एवं उपचार की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा जनजागरूकता गतिविधियों में गति लाने के निर्देश दिए । बैठक में पेयजल उपलब्धता, जल जीवन मिशन, प्रत्येक घर तक नल से जल आपूर्ति, जल गुणवत्ता परीक्षण, एकल एवं समूह जल प्रदाय योजनाओं तथा वर्षाकाल में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि दूषित पेयजल के कारण किसी भी प्रकार की जलजनित बीमारी न फैले, इसके लिए नियमित जल परीक्षण एवं सतत निगरानी रखी जाए।

कलेक्टर श्री जैन ने कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि ई-विकास, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उर्वरक एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री अभियान के अंतर्गत लगाए जा रहे शिविरों में अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने तथा समग्र ई-केवाईसी एवं खाद ई-केवाईसी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री जैन ने जिले के जर्जर शासकीय भवनों को चिन्हित कर तत्काल सुरक्षित तरीके से डिस्मेंटल करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , ताकि वर्षाकाल में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन,फार्मर रजिस्ट्री,किसानों के ई-केवयासी, खसरे में आधार लिंक आदि प्रकरणों पर तहसीलवार चर्चा के दौरान शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने तथा राजस्व वसूली, भू-अर्जन, भूमि आवंटन के प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के लिये आरसीएमएस में प्रति दिवस दर्ज होने वाले प्रकरणों से अधिक का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों दिये। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकताओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर पीके पांडेय, एसडीम हनुमना राजेश मेहता, एसडीम मऊगंज एपी द्विवेदी, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Rewa News : हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जन-जागरूकता शिविर आयोजित

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X