रीवा

REWA COLLECTOR NEWS कलेक्टर ने खेत में नरबाई जलानें को किया प्रतिबंधित


रीवा ।

REWA COLLECTOR NEWS कलेक्टर इलैया राजा टी नें रीवा जिले के समस्त किसानों को आदेशित किया है कि, फसल काटने के बाद बचे अवशेष-नरबाई जलाने पर प्रतिबंध के आदेश दिए गए हैं।

REWA COLLECTOR NEWS यह प्रतिबंध संपूर्ण रीवा जिले में लागू होगा। प्रतिबंध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 के तहत लगाया गया है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिबंध का उल्लंघन करता है तो उसके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से धारा 60 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

REWA COLLECTOR NEWS किसानों द्वारा खेत को साफ करने के लिए फसल काटने के बाद खेत में नरबाई जलाई जाती है। इससे एक ओर आग लगने का खतरा रहता है। वहीं दूसरी ओर आग से जमीन की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है।

नरबाई जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। नरबाई जलाने से आसपास के खेतों तथा घरों में आग लगने की आशंका रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए नरबाई जलाने में प्रतिबंध के आदेश दिए गए हैं।

ALSO Rewa News:अभाविप ने आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में सौंपा 11 सूत्री ज्ञापन

#REWA COLLECTOR NEWS,

Leave a Reply

Related Articles