रीवा

Rewa News : रीवा सोलर प्लांट में दिखा तेंदुआ, जान बचाकर भागे गार्ड

बीती रात 10:20 पर दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, भागे सुरक्षा गार्ड (Leopard in Rewa )

Rewa Solar Panel News Today : मध्यप्रदेश के रीवा जिले (Rewa) में गुढ़ स्थित सोलर प्लांट में बीती रात तेंदए (Leopard in Rewa Solar Plant) ने अफरा-तफरी का माहौल निर्मित कर दिया। आपको बता दें कि सोलर प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड को भ्रमण के दौरान तेंदुआ दिखाई दिया। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड अपनी जान बचा कर भाग गए। बताया गया कि मौके पर शावक सहित तीन तेंदुआ मौजूद हैं।

वन अमले को दी गयी सूचना

घटना के बाद आनन-फानन में गुढ़ क्षेत्र अंतर्गत वन विभाग के अधिकारियो को संबंध में सूचित किया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। वन विभाग ने तेंदुआ होने की पुष्टि कर दी है।

सर्चिंग के दौरान महेंद्र शरण, राजमणि शुक्ल सहित पूरी वन विभाग की तीम मौजूद है।

सीसीटीवी फूटेज के अनुसार
तेंदुआ के साथ उसके दो शावक भी मौजूद हैं ।

रीवा से पहुंचे अधिकारी

घटना की जानकारी लगते ही रीवा वन अधिकारी अपने दल बल के साथ रात को ही घटनास्थल पर रवाना हो गए हैं। जहाँ पर सर्चिंग अभियान किया जा रहा है।

सीधी में हो चुकी है कई घटनाएं

आपको बता दें कि सीधी जिले में कई घटनाएं हो चुकी है जहाँ रिहायसी इलाकों में जंगली जानवरों ने हमला कर कई लोगों की जान ले ली है।

जिसकी वजह से अंदेशा जताया जा रहा है कि अगर समय पर तेंदुआ का सर्चिंग आपरेशन चलाकर तलाश नहीं की गयी तो वह कई लोगों को निशाना बना सकता है।

ALSO Rewa News : 6 बच्चों का पिता दुल्हन लेकर हुआ फरार, दूल्हा करता रहा इंतजार

Related Articles