रीवा

MP Rewa News : रीवा बाइकर्स गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

MP Rewa News: Three members of Rewa bikers gang arrested, police got big success

Rewa MP NEWS : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बीते कुछ दिनों से बाइकर्स गैंग का खौफ लोगों में बढ़ गया था. जिसकी वजह से शहर में लगातार अपराध भी बढ़ रहे थे. आए दिन हो रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रिवर एसपी नवनीत भसीन में टीम गठित करके आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे.

रीवा शहर में दहशत फैलाने वाले एवं कट्टा से फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को चोरहटा पुलिस द्वारा दिनांक:- 07/09/2022 को बाइकर्स गैंग द्वारा करहिया मंडी स्थित ज्ञानी सिंह व निखिल सिंह के ऊपर हत्या कर देने के नियत से लाठी, डंडा, पत्थर तथा पिस्टल से फायर किया। जिस पर से थाना चोरहटा में अपराध क्रमांकः613/2022, धारा 294,323,506.427,147,148.149,307 भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर

टीम का गठन कर अरोपियों की पतासाजी की गई.

आरोपी लकी सिंह परिहार पिता योगेन्द्र,

हर्षित सिंह पिता शंतोष सिंह बघेल,

निहाल दुवे पिता सुरेन्द्र दुबे को दिनांक:- 15/09/2022 गिरफ्तार कर पूछताछ की गई जो दिनांक:- 07/09/2022 को उपरोक्त घटना कारित करना स्वीकार किये एवं उनसे घटना में प्रयुक्त पृथक-पृथक तीन पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस जप्त किये गये।

गिरफ्तार अरोपियों के नाम-

1 लकी सिंह परिहार पिता योगेन्द्र सिंह 22वर्ष नि.सुपिया

2- हर्षित सिंह पिता शंतोष सिंह बघेल 23 वर्ष नि. पल्हान

3- निहाल दुवे पिता सुरेन्द्र दुबे 18 वर्ष नि. जिउला

जप्त मसरूका- 3 अदद पिस्टल एवं 3 जिंदा कारतूस

महत्वपूर्ण भूमिकाः- निरी0 अवनीश पाण्डेय, निरी0 हितेन्द्र नाथ शर्मा थाना प्रभारी सिविल लाईन एवं उनकी

टीम, थाना प्रभारी समान सुनील गुप्ता थाना प्रभारी समान एवं उनकी टीम, उनि मनोज गौतम एवं उनकी टीम,सायबर सेल निरीक्षक वीरेन्द्र पटेल, उनि गौरव मिश्रा एवं उनकी टीम।।

ALSO READ THIS ARTICLES

💥🔥Patwari Bharti 2022 : 22 अक्टूबर से भरे जायेंगे पटवारी भर्ती के परीक्षा फॉर्म!.. देखिए

💥🔥MP VIRAL VIDEO: सरकारी स्कूल में शिक्षक ने बच्चों से साफ करवाया बाथरूम, वीडियो हुआ वायरल

#rewa, #rewa mp, #rewa bikers gang, #rewa police arrested bikers gang,

Related Articles