मध्यप्रदेशरीवाविंध्य

MP NEWS: मुख्यमंत्री बनते ही पहला चुनाव हारे मोहन यादव, मिली करारी हार

MP NEWS: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM MOHAN YADAV) को कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष के चुनाव में मिली करारी हार, मिले मात्र 5 वोट

 

 

MP NEWS : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM DR MOHAN ) CM की कुर्सी पर बैठने के बाद अपना पहला चुनाव हार गए है। आपको बता दें की हाल ही में भारतीय कुश्ती संघ (WFI ) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। जहाँ पर अध्यक्ष पद पर बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को जीत हासिल हुई है। वहीं चार अन्य उपाध्यक्ष चुने गए है। मुख्यमंत्री बनने के पहले मोहन यादव उपाध्यक्ष पद के लिए परचा दाखिल किया था, जहाँ उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद उनके समर्थको में मायूसी देखी जा रही है।

MP NEWS: Mohan Yadav lost his first election as soon as he became the Chief Minister, got a crushing defeat.

मोहन यादव है अध्यक्ष

आपको बता दें की मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष मोहन यादव है, और मुख्यमंत्री बनने के पहले वह भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष के पद के लिए परचा दाखिल किया था, जहाँ पर उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है।

ladli behna yojna:लाडली बहना योजना को लेकर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान

चुने गए चार उपाध्यक्ष

आपको बता दें की गुरुवार को भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के चुनाव में पश्चिम बंगाल के असीत कुमार (Asit Kumar ) साहा, पंजाब के करतार सिंह (Kartar Singh), मणिपुर के एन फोने और दिल्ली के जयप्रकाश उपाध्यक्ष चुने गए हैं। इस चुनाव में मोहन यादव (Mohan Yadav ) को करारी हार मिली है। उन्हें मात्र 5 वोट ही मिले हैं।

गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी मालिक ने लिया सन्यास

आपको बता दें की कुश्ती संघ के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर खिलाड़ियों ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाये थे। लेकिन एक बार फिर चुनाव में उनके करीबी की जीत होने के बाद खिलाड़ियों ने निराशा व्यक्त किया है, और साक्षी मालिक ने कुश्ती से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

मोहन यादव की तरफ से आयी सफाई

आपको बता दें की कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष चुनाव में मिली हार के बाद मोहन यादव की तरफ से सफाई आयी है की यह खबर तथ्य हीन है, लेकिन चुनाव लड़ने की बात पर चुप्पी साध ली है।

ladli behna yojna:लाडली बहना योजना को लेकर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान

Rewa news:रीवा कलेक्टर ने 11 अधिकारियों को जारी किया कारण बताओं नोटिस

Leave a Reply

Related Articles