राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय

Chandigarh Mayor election : बीजेपी पर धांधली कर चुनाव जीतने का आरोप

आप सांसद राघव चड्डा ने लगाये गंभीर आरोप, विपक्ष को मिले 20 में से 8 वोट इनवैलिड

 

Chandigarh mayor election : भारतीय जनता पार्टी पर चंडीगढ़ के मेयर इलेक्शन में धांधली करके चुनाव जीतने का बड़ा आरोप लगा है, इसी बीच अधिकारी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह पेन से मार्क करते दिख रहे हैं जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि वोट को जानबूझकर इनवेलिड किया गया है, वहीं भाजपा ने कहा है कि मतदाताओं को वोट डालने तक की जानकारी नहीं थी. इसी वजह से वोट इनवैलिड हो गए हैं।

चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में भाजपा को 16 वोट तो विपक्ष को 20 वोट मिले हैं, जिसमें से विपक्ष के आठ वोट इनवेलिड कर दिए गए हैं।

जिसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर भाजपा मेयर के चुनाव में इस तरह नीचे गिर सकती है, तो लोकसभा चुनाव में क्या-क्या तरीके अपनायेगी। इसके पहले वोटिंग के दिन पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब होने का मामला सामने आया था।

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा के मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर ने 16 वोट हासिल कर जीत दर्ज की

 

कांग्रेस और AAP मेयर प्रत्याशी कुलदीप सिंह को 12 वोट मिले, 8 वोट अवैध घोषित किये गये

 

 

सोमनाथ भारती ने कहा है की

 

 

कमाल हो गया!

 

क्या भाजपा का 2024 के लोकसभा चुनाव को जितने की तैयारी भी ऐसी ही है??

 

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट इस प्रकार से पड़े

 

भाजपा उम्मीदवार: 16 वोट

इंडिया उम्मीदवार: 20 वोट

 

इंडिया उम्मीदवार को पड़े 8 वोट रद्द कर दिए गए!

 

भारत के चुनाव आयोग में सदस्यों का चयन प्रधानमंत्री और उनके द्वारा मनोनीत मंत्री के द्वारा होगा तो क्या लोकसभा चुनाव निष्पक्ष हो सकता है?

 

भारत का प्रजातंत्र खतरे में है!

 

Cricketer Saurabh Kumar : कौन है टीम इंडिया में रिएंट्री लेने वाले सौरभ कुमार

Leave a Reply

Related Articles