
मनगंवा, रीवा।
MP REWA KI KHABAR NEWS: कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। जिस पर आज मनिगंवा में लॉकडाउन के दौरान कुछ लोग जबरदस्ती दुकान में घुस गए। और बर्तन खरीदने
की बात कही। लेकिन जब दुकानदार ने सामान देने से मना कर दिया तो उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया।
MP VINDHYA KI KHABAR NEWS TODAY: बता दें कि यह घटना मनिगंवा बस स्टैंड के पास की है। जहां पर पीड़ित दुकानदार दिनेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि प्रशासन के आदेशानुसार सभी दुकानें बंद करने के निर्देष दिये गये हैं। लेकिन वहीं
दो लोग लॉकडाउन के बावजूद भी जबरन दुकान में बर्तन मांगने लगे। मना करने पर व्यापारी का सिर फोड़ दिया गया। जिस पर आक्रोसित स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी गई।
इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना देकर दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ क्या कार्यवाही की जाती है।
ALSO READ
Rewa Accident : रीवा बाणसागर नहर में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, पूरे गाँव में मातम
#rewa aaj ki khabar,