रीवा

REWA RAPE NEWS : महिला टीचर से शादी का झांसा देकर 15 साल से कर रहा था दुष्कर्म, पैसे खत्म होने पर…..

महिला टीचर से शादी का झांसा देकर 15 साल से कर रहा था दुष्कर्म, पैसे खत्म होने पर…..

रीवा (REWA NEWS) । रीवा शहर में एक महिला टीचर से दुष्कर्म और धोखेबाजी की बड़ी घटना प्रकाश में आयी। 15 साल से युवक के झूठे वादे पर उसके साथ रह रही महिला के उस वक़्त होश उड़ गए, ज़ब धोखेबाज युवक ने नौकरी जाने पर रफूचक्कर हो गया ।

REWA NEWS MP NEWS
MP TODAY

REWA RAPE NEWS HINDI : शादी का झांसा देकर 15 वर्षों तक महिला का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने वाले शिक्षक ने पैसा खत्म होने के बाद दूसरी महिला से शादी कर लिया, जिसकी जानकारी लगते ही प्रधानाध्यापिका ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहा है। जिसके चलते प्रधानाध्यापिका को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

15 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रहे


मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां 15 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने सलीम अंसारी निवासी रहट पेशे से शिक्षक के ऊपर शादी का झांसा देकर पिछले 15 वर्षों से दुष्कर्म और लगभग 15लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है।

पीडि़ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है कि वह निजी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के पद कार्य थी, तब से आरोपी उसे झांसा देकर उसके साथ रह रहा था और शारीरिक मानसिक आर्थिक रूप से शोषण किया, इसी दौरान

कोई जड़ी बूटी खिला दिया जिससे वह बीमार हो गई, अब उसकी नौकरी चली गई तो उसकी इज्जत लूटने के बाद आरोपी सलीम खान अब निपनिया निवासी किसी अन्य महिला से शादी कर लिया।

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बावजूद कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं कर रही है, जिसके चलते जान से मारने की धमकी दे रहा है।

ALSO READ

Rewa Accident :रीवा में फिर हुआ भीषण हादसा, दो सगे भाई सहित 3 लोग हुए शिकार

Leave a Reply

Related Articles