Entertainment

Pathan Bycott Trend: बजरंग दल ने शाहरुख़ खान का फूंका पुतला, जूते लेकर मारने दौड़े लोग

Rewa Pathan Bycott विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल ने शाहरूख खान का फूंका पुतला


Pathan Bycott trends in Rewa MADHYAPRADESH : पठान पिक्चर के एक गाने में फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कुछ कपड़े पहने हुऐ नज़र आ रही है और कपड़ा भगवा रंग का है जिसमें गाने के बोल बेशर्म रंग ऐसा दिखाया गया है जिसका विरोध विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल पूरे देश में कर रहा है। इसी विरोध के तहत जिला रीवा में भी अभिनेता एवं अभिनेत्री के मानसिकता एवं फिल्म के डायरेक्टर की मानसिकता को हिन्दू विरोधी मानसिकता मानते हुए पुतला दहन किया गया।


Pathan movie Bycott trends : जिला मंत्री मनीष मिश्रा ने बताया है कि फिल्म में आधे-अधूरे वस्त्र पहनी अभिनेत्री भगवा रंग के कपड़े दिख रहे हैं एवं बोल ‘बेशर्म रंग‘ है जिसके लिए शिल्पी प्लाजा में पुतला दहन किया गया और टाकीज संचालित करने वाले मालिकों को चेताया है कि अगर फिल्म के विवादित दृश्य को बिना हटाये फिल्म लगाई गई तो इसकी जिम्मेदारी स्वयं टाकीज संचालकों की होगी। बजरंदल जो कार्यवाही करेगा और आंदोलन करेगा इसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

Pathan movie Bycott : जिला मंत्री ने बताया फिल्म मेकर हमेश ही हिन्दू भावना को आहत करने वाली पिक्चरे बनाता रहता है एवं कुछ न कुछ विशुद्ध दृश्य या चरित्र प्रदर्शित करते हैं। किन्तु अब हिन्दू जाग गया है और वह पुरजोर विरोध कर रहा है। कुछ समय पहले कुछ विवादित पिक्चरे रिलीज हुये जिन्हे हिन्दू समाज ने बायकाट कर दिया। अब इनको इनकी औकात दिखाने का समय आ गया है।

Shahrukh movie Bycott : श्री मिश्रा ने हिन्दू समाज से आहवान किया है कि यह फिल्म का पूरा विरोध करें और अपनी संस्कृती की रक्षा करें।
पुतला दहन में प्रमुख रूप से सह जिला मंत्री धर्मेन्द्र त्रिपाठी, जिला संयोजक दिव्यांशू गौतम, कोषाध्यक्ष शुभम सोनी, सह संयोजक हरिओम तिवारी, नगर अध्यक्ष आनन्दमूर्ति तिवारी, नगर संयोजक मयंक तिवारी, आशीष सेन, सुमित मांजवानी, शिवेन्द्र तिवारी, शिवा बंसल धीरू विश्वकर्मा, कैलाश शुक्ला, मनोहर ठारवानी, आशू सोंधिया, बालकृष्ण, अमित, सूर्य प्रताप, शिवम पाण्डेय, अंबुज लखन यादव, सुधाकर, राजा

तिवारी, दीपक मिश्रा, अश्वनी सिंह, अशोक यादव, राज पाण्डेय, अनिमेश खरे, मनु शुक्ला, वीरेन्द्र बंसल, राजा तिवारी, सुधाकर ओझा, शनि कोरी, अजुब सोनी, अनुराग सोनी, अंबुज केशरवानी, मुरारी यादव, अमन बंसल, मनु शुक्ला एवं अन्य कार्यकर्ता भारी मात्रा में उपस्थित रहें।

Related Articles