राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीयरीवाविंध्य

ख़ुशखबरी : अब महिलाओं के खाते में हर महीने 8500 रूपये, कैसे करें आवेदन

Rahul Gandhi Lakhapati Yojna : राहुल गाँधी ने किया है बड़ा वादा, गरीब महिलाओं के खाते में आएंगे हर महीने 8500 रूपये

 

 

Rahul Gandhi Lakhapati Yojna : देशभर में चार चरणों के मतदान समाप्त हो चुके हैं, पक्ष और विपक्ष के द्वारा लगातार वादे किये जा रहे है। कांग्रेस ने वादा किया है कि उनकी सरकार आने पर देशभर की गरीब महिलाओं को हर महीने ₹8500 दिए जाएंगे। और महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि देशभर में 22 अरबपतियों के लिए प्रधानमंत्री मोदी काम करते हैं , और देश की सबसे ज्यादा संपत्ति उन्ही के पास है। इसी वजह से देश में असमानता है।
राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर न्याय किया जाएगा ।
देश की करोड़ों महिलाओं को हर महीने अकाउंट में ₹8500 दिए जाएंगे।

 

 

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अमीर पूंजिपतियों का कर्जा माफ किया है, कांग्रेस और I.N.D.I.A.गठबंधन की सरकार बनते ही देश से गरीबी एक झटके से खत्म हो जाएगी, देश की गरीब महिलाओं को हर महीने 8500 रुपये और साल भर में कुल 1 लाख रुपए उनके खाते में आते रहेंगे जब तक गरीबी खत्म नहीं हो जाती |

बिहार के भागलपुर में तेजस्वी यादव व राहुल गांधी की संयुक्त रैली थी, जहां राहुल गांधी जनता को युवा न्याय, हिस्सेदारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस की गारंटियां समझा रहे थे।

गरीबों को मुफ्त में मिलेगा 10 किलो राशन

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर गरीब नागरिकों को 10 किलो राशन दिया जाएगा, मौजूदा समय में बीजेपी सरकार प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन प्रदान करती है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि

INDIA गठबंधन की सरकार खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत, ग़रीबों के लिए हर महीने 10 किलो अनाज देगी।

📢ये एक महत्वपूर्ण घोषणा है।

कांग्रेस-UPA सरकार ही खाद्य सुरक्षा क़ानून लाई थी, आज मोदी जी उसी ग़रीबों के राशन पर अपनी तस्वीर चिपकाकर ये जता रहें हैं कि ये उन्होंने दिया है।

बल्कि ग़रीबों का मुफ़्त अनाज उनका क़ानूनी हक़ है, जो डॉ मनमोहन सिंह जी और श्रीमती सोनिया गाँधी जी की हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया था।

लाड़ली बहना योजना का क्या होगा

मध्यप्रदेश में प्रदेश सरकार महिलाओ की आर्थिक उन्नति के लिए लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने 1250 रूपये देती है। इसी तरह किसान सम्मान के अंतर्गत किसानों की सालाना 4 हजार प्रदेश सरकार देती है.
माना जा रहा है की राहुल गाँधी की लखपति योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को 8500 दिए जाएंगे, उन्हें लाडली बहना योजना का लाभ मिलता रहेगा।

 

Rewa news : अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, जहरीली गैस से कई मजदूरों की हालत गंभीर

 

 

इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर योजना का शुभारम्भ किया जायेगा।

Leave a Reply

Related Articles