Mauganj News : जिले के हनुमना तहसील के विभिन्न ग्रामों में 16 मई को आयोजित होगा फार्मर रजिस्ट्री हेतु विशेष शिविर

Mauganj News : मऊगंज में किसानों की शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री और बकेट क्लेमिंग कार्य पूरा करने के लिए 20 मई, 2026 तक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि ई-विकास प्रणाली के तहत फार्मर रजिस्ट्री से लिंक भूमि के आधार पर ही उर्वरक वितरण किया जाएगा।
शिविरों में किसानों की फार्मर आईडी बनाई जाएगी, छूटे खसरे जोड़े जाएंगे तथा ई-टोकन बुकिंग की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। किसानों को आधार कार्ड, खसरा-खतौनी, मोबाइल नंबर और समग्र आईडी साथ लाना अनिवार्य होगा। मृत किसान के मामले में मृत्यु प्रमाण पत्र एवं वारिसों की सहमति आवश्यक होगी।
16 मई को हनुमना तहसील के सलैया, भुनहाई, प्रतापगंज, गाढ़ा, दादर, जड़कुड, अतरैला, घरभरा, बेलौही कला और हनुमना में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में पटवारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और कृषि विस्तार अधिकारी तैनात रहेंगे।








