रीवा

Rewa News : महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय का भवन 45 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा

Rewa News : निर्माण कार्य प्रारंभ, उप मुख्यमंत्री Rajendra Shukla ने किया निरीक्षण

 

Rewa News : लक्ष्मणबाग परिसर से लगी भूमि में महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्माण स्थल पहुंचकर कार्य का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश भवन विकास निगम द्वारा 45.79 करोड़ रूपये की लागत से बनाए जा रहे विश्वविद्यालय भवन के प्रशासनिक ब्लाक में सेमिनार हाल के साथ ही आफिस, एकाउण्ट सेक्शन, प्लेसमेंट सेक्शन तथा रिकार्ड रूम का निर्माण कराया जाएगा।

 

 

 

 

इसी प्रकार अकादमिक ब्लाक में 12 अध्ययन कक्ष, 4 प्रोफेसर कक्ष तथा एक कम्प्यूटर लैब का निर्माण किया जाएगा। साथ ही 50 सीटर कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य भी आरंभ हो गया है।

 

 

 

 

विश्वविद्यालय में बालक छात्रावास का निर्माण भी कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निरीक्षण के दौरान कार्ययोजना का निरीक्षण करते हुए पूरी गुणवत्ता के साथ निश्चित समय सीमा में कार्यों को कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति, उप मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि राजेश पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Rewa News : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर उत्कृष्ट सेवा कार्यों हेतु रीवा के समाजसेवियों का राज्यपाल श्री पटेल ने किया सम्मान

 

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X