राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय

Sonia Gandhi PA Rape: सोनिया गांधी के सचिव ने ही किया दुष्कर्म, कांग्रेस पार्टी में मचा हड़कंप

Sonia Gandhi PA Rape: Sonia Gandhi’s secretary did the rape, there was a stir in the Congress party

दलित समाज की विधवा ने नौकरी देने का झांसा कर दुष्कर्म का लगाया आरोप

Sonia Gandhi PA Rape Case Update : देश की राजनीति में घमासान मचा देने वाली खबर प्रकाश में आई है. देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में काम करने वाले मृतक कर्मचारी की पत्नी ने
सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है.

दलित समाज की महिला ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है .

Rape Case Filed against Sonia Gandhi personal assistant PP MADHAVAN

महिला ने पुलिस को बताया कि एक दिन उत्तम नगर में रात दस बजे मिलने के लिए माधवन ने बुलाया। महिला का आरोप है कि माधवन ने कार में उसे बिठा लिया और अपने ड्राइवर को वहां से जाने के लिए कहा.

Sonia Gandhi personal assistant rape case

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर एक महिला ने उत्तम नगर थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। मामला 26 जून को उत्तम नगर थाने में दर्ज किया गया.

P p Madhavan rape of women

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसके पति कांग्रेस के कार्यक्रमों में होर्डिंग्स व पोस्टर लगाते थे। वर्ष 2018 से वह भी कांग्रेस के कार्यक्रमों में जाने लगी थी। इस दौरान वह कई बार पार्टी कार्यालय गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसके पति की मौत के बाद उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई।

Sonia Gandhi Congress chairperson personal assistant p p Madhavan against FIR register

मदद की आस में वह कांग्रेस दफ्तर गई तो वहां पर पीपी माधवन का नंबर किसी ने दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने पीपी माधवन से बात की और अपनी दयनीय स्थिति के बारे में बताया। इसके बाद उनसे बातचीत का सिलसिला चलता रहा। महिला के मुताबिक पीपी माधवन ने इस वर्ष 21 जनवरी को नौकरी के इंटरव्यू के लिए सुंदर नगर के एक मकान में बुलाया।

Delhi p p Madhavan rape case

वहां पर महिला के कागजात लेने के साथ ही उसके परिवार के बारे में माधवन ने पूछताछ की। महिला ने पुलिस को बताया कि माधवन ने अपनी पत्नी से तलाक होने की बात कहते हुए उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की। महिला ने भी शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद वीडियो व आडियो काल से बात होने लगी।

Congress chairperson Sonia Gandhi personal assistant p p Madhavan file against rape case

महिला ने पुलिस को बताया कि एक दिन उत्तम नगर में रात दस बजे मिलने के लिए माधवन ने बुलाया। महिला का आरोप है कि माधवन ने कार में उसे बिठा लिया और अपने ड्राइवर को वहां से जाने के लिए कहा। इसके बाद महिला के साथ गलत व्यवहार करने लगा। महिला ने विरोध किया तो गुस्से में वह चला गया।

अगले दिन माधवन ने महिला को काल किया और माफी मांगी। इसके बाद पहले की तरह ही बात होने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन दोबारा आरोपित ने सुंदर नगर के एक फ्लैट पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। एक दिन महिला से बातचीत के क्रम में ही आरोपित ने कहा कि तुम्हारा नंबर मेरी पत्नी ने देख लिया है। मोबाइल में नाम बदलना पड़ेगा।

इसके बाद महिला को पता चला कि आरोपित की पत्नी के साथ तलाक नहीं हुआ है। महिला ने आरोप लगाया कि माधवन ने उसे धमकी भी दी। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसके पास सुबूत के तौर पर काफी वीडियो हैं, जिसे वह पुलिस को दे सकती है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त हर्षवर्धन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।Gujarat leader Hardik Patel का कांग्रेस से इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिल!(Hardik Patel resigns from Congress, will join BJP)

Leave a Reply

Related Articles