रीवा

Rewa : यूट्यूबर मनीष पटेल उर्फ़ “पोक्कभान ड्राइवर “गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सोशल मीडिया में पोक्कभान ड्राइवर वाली रील... मालिक थोड़ा गलती हो गयी है से देश भर में वायरल, व्यूज के लिए जातिगत टिप्पणी से पुलिस के चंगुल में

 

 

 

Rewa YouTuber manish Patel Arrest : रीवा में ब्राह्मण समाज और समाज की युवतियों को लेकर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले यूट्यूबर मनीष कुमार पटेल को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को रीवा पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही मामले को लेकर फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

बताया जा रहा है कि रीवा जिले के लौर थाना क्षेत्र के ग्राम खुटहा निवासी मनीष पटेल ने वेलेंटाइन वीक के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में ब्राह्मण समाज और समाज की युवतियों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। वीडियो वायरल होने के बाद जिलेभर में भारी नाराजगी देखने को मिली थी और ब्राह्मण समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने ईटौरा निवासी आशीष तिवारी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1)(ए) और 353(2) के तहत अपराध दर्ज किया था। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ बदलाव किए थे, लेकिन सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई। इसके बाद समाज के लोगों में आक्रोश और बढ़ गया था।

इसी मामले में आरोपी ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में सोशल मीडिया कंटेंट और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी समाज या महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कंटेंट पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

REWA BAGHELI SONG BALAM 2 RELEASE DATE MANISH PATEL REWA
REWA BAGHELI SONG BALAM 2 RELEASE DATE MANISH PATEL REWA

कॉमेडी वीडियो में पोक्कभान ड्राइवर के रोल ने दिलाई प्रसिद्धि

 

 

वैसे तो मनीष पटेल काफी दिनों से सोशल मीडिया में रील और वीडियो अपलोड करते थे, पर खास तौर पर पोक्कभान ड्राइवर के रोल ने उन्हें करोड़ों लोगों तक पहुंचाया, उनकी इस्टाग्राम और फेसबुक रील पर 30-50 मिलियन तक व्यूज आये.

 

Rewa News : रीवा में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X