रीवा

Rewa news: जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस रीवा की बैठक आज

mp rewa news today

rewa news today : रीवा, 25 फरवरी 2024।  अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग रीवा के जिला अध्यक्ष मुस्तहाक खान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव एवं राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा के संबंध में अल्पसंख्यक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व

 

कार्यकर्तागणों की तैयारी बैठक आज 26 फरवरी 2024 समय 12 बजे दोपहर कांग्रेस कार्यालय सिरमौर चौराहा पीके स्कूल के सामने आयोजित की गई है, बैठक कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष

 

आदरणीय इंजी. राजेंद्र शर्मा एवं पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। मुस्तहाक खान ने सभी अल्पसंख्यक जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि उक्त समय स्थान पर अनिवार्य रूप से पहुंचने का कष्ट करें।

भारतीय मजदूर संघ में किया गया सम्मान

श्री यज्ञ नारायण सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य  एवं श्री रमाशंकर तिवारी विभाग प्रमुख रीवा मऊगंज का कार्यालय भारतीय मजदूर संघ में किया गया सम्मान/
रीवा 25 फरवरी, भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के 23 में  प्रादेशिक अधिवेशन उज्जैन में रीवा से श्री गजराज तिवारी, श्री यज्ञ नारायण सिंह प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं श्री रमाशंकर तिवारी को विभाग प्रमुख रीवा मऊगंज मनोनीत किया गया है । आज कार्यालय भारतीय मजदूर संघ में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारीयो का सम्मान किया गया।

 

 

उक्त सम्मान समारोह में भारतीय मजदूर संघ के सहयोगी संगठन राज्य कर्मचारी संघ से प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कृष्णराज सिंह ,संभागीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह जी, भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री श्री विकास शुक्ला, कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ मध्य प्रदेश के महामंत्री श्री रणछोड़ सिंह मंचासीन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष बुध सिंह करोशिया एवं संचालन बृजेश सिंह द्वारा किया गया।

 

उक्त सम्मान समारोह में भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें राज्य कर्मचारी संघ से श्री सुरेश द्विवेदी, रामनारायण श्रीवास्तव, पीके निगम, सावित्री सिंह, शकुंतला सिंह, विभूति मिश्रा, कृषि ग्रामीण से राजेंद्र शुक्ला, प्रमोद तिवारी, राजेश पाठक, राजेश तिवारी, विक्रम सिंह, कंस्ट्रक्शन से बाबूलाल साकेत, राम शरण साकेत, जीवनलाल साकेत, लाल बहादुर सिंह राजू, संतोष विश्वकर्मा, श्याम लाल यादव, फूल उत्पादक से लल्लू गुप्ता, राम जी बदौलिया इत्यादि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Rewa news : रीवा मे बिक रही कैंसर वाली मछली, प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही

Leave a Reply

Related Articles