रीवा

Rewa News : रीवा में गोली मारकर 15 लाख की लूट, जानिए पूरा मामला

मध्यप्रदेश के रीवा (Rewa ) जिले में बढ़ रही है आपराधिक गतिविधियाँ

Rewa News MP :मध्यप्रदेश के रीवा जिले में लूट, दुष्कर्म, और गोलीबारी की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। ताज़ा मामला सोहागी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहाँ पर सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर घायल कर दिया गया है। जिसके बाद जिले भर में हड़कंप मच गया है।

15 लाख के गहने लेकर हुए फरार

बताया गया है कि त्योंथर निवासी दशरथ सोनी की सोहागी थाना के चिल्ला में आभूषण की दुकान है। शनिवार की शाम वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह राजापुर पुलिया के समीप पहुंचा अचानक पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी के पैर में गोली मार दी। दुर्घटना के कारण बाइक सवार सर्राफा व्यवसायी नीचे गिर गया।

इसके बाद मौके का फायदा उठाते हुए बदमाश व्यवसायी के पास आभूषणों से भरा बैग लेकर भाग गए। पुलिस की माने तो बैग में दो लाख से अधिक कीमत के आभूषण थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मौका मुआयना किया गया। साथ ही घायल को अस्पताल भेजवाया गया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है।

राजापुर पुलिया बना लूट का अड्डा

पुलिस ने बताया है की जाँच के दौरान ये बात सामने आयी है की अपराधियों ने दुकान से ही व्यापारी का पीछा कर रहें थे। और मौका पाकर राजापुर पुलिस के समीप लूट की घटना को अंजाम दिया है। आपको बता दें की राजापुर पुलिया के पास पहले भी आपराधिक घटनाएं हो चुकी है,

सामने आया पुलिस का बयान

सर्राफा व्यवसायी पर फायर कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।

गोकुलानंद पाण्डेय, थाना प्रभारी सोहागी

ALSO Rewa Accident :रीवा में फिर भीषण एक्सीडेंट, दो की दर्दनाक मौत

#rewa, #rewanews,

Related Articles

CLOSE X