रीवा

MP Nagar Nigam Bharti :नगर निगम में 130 पदों पर होंगी भर्ती, महापौर ने लिया निर्णय

Rewa Nagar Nigam Recruitment!How to Apply For Rewa Nagar Nigam Bharti : 130 posts will be recruited in the Municipal Corporation, the mayor took the decision

Rewa Nagar Nigam Bharti 2022: रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द होंगी भर्ती

Rewa Nagar Nigam Bharti (Vacancy )2022: रीवा जिले में पढ़ लिखकर बेरोजगार हुए लोगों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है.
बताया गया कि रीवा महापौर अजय मिश्रा रिक्त पदों को देखते हुए भर्ती के लिए प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है.

Rewa Nagar Nigam Bharti Download Notification

रीवा नगर निगम में कब होगी भर्ती(MP NAGAR NIGAM VACANCY )

नगर निगम में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए नियुक्तियां की जा रही है, यह नियुक्तियां संविदा पर की जाएंगी। नगर निगम के महापौर अजय मिश्रा बाबा द्वारा यह बड़ा निर्णय लिया गया है। उनके इस निर्णय के बाद एमआईसी की स्वीकृति से प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

रीवा नगर निगम में 130 पदों पर होगी नियुक्तियां(MP NAGAR NIGAM VACANCY 2022)

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि करीब 130 पदो पर नियुक्तियां होंगी। इन नियुक्तियों के बाद निगम कार्यालय की व्यवस्थाओं में काफी सुधार होगा। बता दें कि महापौर अजय मिश्रा बाबा द्वारा लगातार जनहित में निर्णय लिए जा रहे हैं। रोजगार के लिए भटक रहे युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर है। इससे स्थानीय लोगो को रोजगार भी मिलेगा।

किन पदो पर होनी है नियुक्ति

बता दें कि नगर निगम द्वारा करीब 130 पदों पर की जा रही संविदा नियुक्तियों में 100 पद स्वच्छता सहायक सहित 10 सब इंजीनियर, 15 कंम्प्यूटर आपरेटर, फॉयर बिग्रेड मैनेजर एक सहित कार्यालय सहायक के पदो पर नियुक्तियां की जानी है, यह नियुक्तियां जल्द से जल्द की जानी है, शासन को प्रस्ताव नियुक्तियों के संबंध में भेजा गया है। जिसे स्वीकृति मिलते ही प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

यह है वजह

बता दें कि वर्तमान में नगर निगम में शासन स्तर से नियुक्तियां नहीं होने से कार्य करने वालो की कमी है, जिससे कई तरह की समस्या कार्यालीन व जनता को हो रही हैं। बीच में महापौर अजय मिश्रा बाबा द्वारा इससे संबंधित जानकारी शासन को अवगत कराया गया था और भी नगर निगमों से मांग हुई जिसके बाद शासन ने संविदा निुयक्ति के लिए अधिकृत नगर निगम को किया है। आय के हिसाब से ही नियुक्तियां की जा सकेंगी।

चयन प्रक्रिया

रीवा नगर निगम में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन द्वारा स्वीकृत मिलते ही आवेदन मांगे जाएंगे.
जिसके बाद ही चयन प्रक्रिया हेतु नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

Online application for Rewa Nagar Nigam Bharti 2022

Date: Available Soon

Online exam date for Rewa Nagar Nigam recruitment 2022

Date: Available Soon

#Rewa Nagar Nigam, #Singarauli Nagar Nigam, #Satna Nagar Nigam Vacancy, SARKARI NAUKARI,

Leave a Reply

Related Articles