Viral videoरीवा

Rewa Live: नगर निगम में भाजपा ने किया कब्ज़ा, कांग्रेस को लगा झटका, ये होंगे अध्यक्ष

Rewa Live: BJP captured the municipal corporation, Congress got a setback, this will be the president
#Rewa NAGAR NIGAM ADHYAKSH , #REWA SPEAKER , #REWA NAGAR NIGAM

रीवा (Rewa Nagar Nigam Election 2022) । नगर निगम के अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न हो चुका है, व्यंकटेश पांडेय को सबसे अधिक मत निर्वाचन में मिले हैं। नगर निगम के 45 पार्षदों व एक महापौर का मिला कुल 46 लोगो के मतदान में से 26 पार्षदों ने व्यंकटेश पांडेय को वोट किया.

और वह अध्यक्ष का चुनाव जीत गए। इधर कांग्रेस की नजमा बेगम को कुल 19 पार्षदों ने अपने वोट दिए।

बता दें कि पूर्व से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि नगर निगम के अध्यक्ष व्यंटेश पांडेय ही होंगे क्योंकि भाजपा को पूर्व में ही 7 निर्दलीय पार्षदों ने अपना समर्थन दे दिया था.

बता दें कि इस प्रकार से 26 वोट के साथ एक बार फिर भाजपा ने नगर निगम अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।

ALSO READ : Ranveer Nude Photo: 3 घंटे तक चला था फोटोशूट, कैमरा मैन का खुलासा.. मैंने अंदर का सब देखा…

मतदान परिणाम के बाद से भारी उत्साह भाजपाईयों में देखा जा रहा है, महापौर की कुर्सी हार चुकी भाजपा ने एक बार फिर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाकर बड़ा झटका कांग्रेस को दिया है।

नगर निगम के अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न हो चुका है, भाजपा के वार्ड 25 पार्षद व्यंकटेश पांडेय को निगम अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। वहीं बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि कांग्रेस पार्षदों मेें भी पूरे वोट कांग्रेस को नहीं दिए गए,

बल्कि एक वोट क्रास भाजपा को दिया गया है। जानकारी के मुताबिक महापौर व 45 पार्षदों को मिलाकर कुल 46 लोगो के बीच मतदान होना था जिसमें भाजपा के व्यंकटेश पांडेय को 26 वोट मिले हैं, व कांग्रेस की नजमा बेगम को 19 वोट मिले हैं। कांग्रेस के वोट में 18 वोट पार्षद के व एक महापौर का वोट है जबकि कांग्रेस के 3 निर्दलीय मिलाकर कुल 19 पार्षद बताए जा रहे थे, यानि की एक वोट इनके पार्षदों में से पार्टी को नहीं मिला।

वहीं एक वोट निर्दलीय पार्षद वार्ड 13 नम्रता सिंह बघेल जिसने न ही कांग्रेस और न ही भाजपा की सदस्यता ली है उसके द्वारा किसी पार्टी को वोट न देने का दावा किया जा रहा है।

बता दें कि निगम में परिषद् अध्यक्ष बनाने का दावा कर रही कांग्रेस को अपने ही पार्षदों ने पूरा वोट नहीं दिया, अब यह कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित पार्षद थे या निर्दलीय जो कांग्रेस में शामिल हुए हैं वह थे लेकिन इस प्रकार से हुई क्रास वोटिंग ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाने के बाद भाजपाईयों द्वारा जश्र मनाया जा रहा है।

ALSO READ THIS ARTICLES

Urfi Javed Style :उर्फी जावेद ने फिर ब्लैक ऑउटफिट में ढहाया कहर, यूजर्स ने कहा : कुछ तो पहन…

बघेली सिंगर शिल्पी राज के MMS वीडियो को 20 करोड़ लोगों ने देखा

Leave a Reply

Related Articles