रीवाविंध्य

Rewa collector notice :रीवा कलेक्टर की नोटिस से जिले भर में मचा हड़कंप

(Rewa collector Manoj Pushp ) कलेक्टर मनोज पुष्प ने 19 लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया.

Rewa CM HELPLINE NEWS : सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर की गई यह कार्यवाही.

रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प(Rewa Collector Manoj Pushp ) ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 19 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। इन अधिकारियों के द्वारा फरवरी माह में दर्ज तथा 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण में रूचि न दिखाने पर यह कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत की गई है।

नोटिस का तीन दिन की समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान प्रदीप दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जवा एसके मिश्रा, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी गोविंदगढ़ सुधाकर पाण्डेय, सहायक यंत्री पीएचई मैकेनिकल अरूण तिवारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मऊगंज महावीर जाटव को कारण बताओ नोटिस दिया है।

कलेक्टर ने जिला प्रबंधक एमपीआरडीसी अंशुल करोड़िया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रीवा हलधर मिश्रा, कार्यपालन यंत्री नगर निगम राजेश सिंह, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नईगढ़ी रामसुशील वर्मा, बीएमओ नईगढ़ी डॉ आरके पाठक, तहसीलदार जवा चन्द्रमणि सोनी, अनुविभागीय अधिकारी लोकनिर्माण एनएच शैलेन्द्र दुबे को भी नोटिस दिया है। कलेक्टर ने सहायक यंत्री नगर निगम पीएन शुक्ला, बीएमओ सेमरिया डॉ प्रशांत शुक्ला, वन परिक्षेत्र अधिकारी अंबुज नयन पाण्डेय,

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गंगेव प्रमोद ओझा, बीएमओ रीवा एसडीकोल, बीएमओ त्योंथर डॉ कुंवर भाई पटेल को भी नोटिस दिया है।

ALSO Rewa Crime :रीवा में बछिया के साथ दुष्कर्म, मामला हुआ दर्ज

rewa collector notice,

Leave a Reply

Related Articles

Close

Adblock Detected

Please disable the adblocker. It is the only source of our earnings.