रीवाविंध्य

REWA BREAKING : रीवा की बीहड़ नदी ने उगला शव ,मचा हड़कंप

MP REWA NEWS : घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर छात्रा का शव

MP REWA CRIME NEWS : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बीते दिनों नहाने के दौरान नदी में बही छात्रा का शव घटना स्थल से 2 किलो मीटर दूर बीहर नदी में मिला है ! पुलिस ने शव का पोस्टमार्डम करके परिजनों को सौंप दिया है !

नहाने के दौरान बीहर नदी में डूब गई

घटना के सम्बन्ध में बताया गया है की मैथिली सिंह परिहार 21 वर्ष निवासी पतेरी थाना सिविल लाइन जिला सतना की निवासी थी। वह रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में बीपीएड की छात्रा थी।

जो किराए का कमरा लेकर रहती थी। 12 अप्रैल की सुबह 6 बजे वह अपने फुटबाल खेलने के लिए निकली थी। उसके साथ अन्य लोग भी थे। जिनके द्वारा बीहर नदी में नहाने का प्लान बनाया गया। इस दौरान वह बीहर नदी के करहिया घाट पर पहुंच गए। बताया गया है कि छात्रा मैथिली सिंह परिहार नहाने के दौरान बीहर नदी में डूब गई।

परिजनों को सौंपा शव

बीहर नदी में छात्रा के डूबने की सूचना मिलते ही उसे खोजने के लिए रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। रेस्क्यू कार्य के दौरान तीन स्टीमर बोट व होमगार्ड के गोताखोरों के जरिए किया गया। गोताखोरों द्वारा नदी में कांटा व जाल डालकर छात्रों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान आज सुबह लगभग 6 लगभग घटनास्थल से दूर किलोमीटर छात्रा का शव नदी में देखा गया।

जिसे वहां से स्टीमर के जरिए घाट तक लाया गया। जिसकी जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद परिजनों के साथ पुलिस करहिया घाट पर पहुंची जहां मृतका की शिनाख्तगी उपरांत पंचनामा की कार्यवाही की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ALSO Rewa News:रीवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,5000 की रिश्वत लेते ASI पकड़ाया

Rewa Nagar Nigam : रीवा नगर निगम ने 21 बारात घर को किया सीज

Related Articles

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please disable the adblocker. It is the only source of our earnings.