राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय

Police Bharti 2023 update :शिवराज का बड़ा ऐलान! पुलिस भर्ती के लिए बनेगा एमपी पुलिस चयन बोर्ड

जल्द बन सकता है एमपी पुलिस चयन बोर्ड

MPPEB MP Police Recruitment 2022 : मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार 6000 नई

पुलिस भर्ती के जल्द आवेदन निकालने जा रहीं है । इसके लिए सरकार ने संकेत दिए है की पारदर्शिता बनाये रखने हेतु एक नया पुलिस चयन बोर्ड बनाने पर विचार कर रहीं है ।

विभाग ने कहा है कि पुलिस चयन बोर्ड का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय से प्राप्त हुआ है। गृह विभाग अब इस प्रस्ताव का शुरुआती परीक्षण कर रहा है।

MPPEB MP Police Recruitment 2022 : मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) की ओर से करवाई गई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम पर सवाल उठने के बाद पुलिस चयन बोर्ड बनने की सुगबुहाट होने लगी है।

एमपी सरकार के गृह विभाग ने सोमवार को पुलिस भर्ती को लेकर अलग से चयन बोर्ड बनाए जाने के कयासों पर स्थिति साफ की।

मध्य प्रदेश गृह विभाग के मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने कहा है कि पुलिस चयन बोर्ड का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय से प्राप्त हुआ है। गृह विभाग अब इस प्रस्ताव का शुरुआती परीक्षण कर रहा है। पुलिस मुख्यालय से भी इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी मांगी गई है।

राजौरा ने स्पष्ट किया कि कि राज्य शासन द्वारा पुलिस चयन बोर्ड के गठन का फैसला ले लिए जाने की मीडिया में छपीं खबरें सही नहीं हैं।

कहा जा रहा था कि एमपी पुलिस भर्ती चयन बोर्ड फिजिकल और लिखित परीक्षा कराएगा। लेकिन एमपी गृह विभाग ने इसे महज पुलिस मुख्यालय से मिला प्रस्ताव बताया है।

आपको बता दें कि जल्द ही एमपी में 6000 और कांस्टेबल की भर्ती निकलने वाली है।

एमपी पुलिस भर्ती में दिए जा चुके हैं जांच के आदेश

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2020 (ऑनलाइन) के परिणाम में धांधली के आरोपों पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा था कि मैप आईटी के सहयोग से पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

आपको बता दें कि एमपी पुलिस 6000 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार 17 मार्च 2022 को जारी कर दिया गया था। रिजल्ट में डिस्क्वॉलीफाइ हुए अभ्यर्थियों ने एमपी पुलिस में रिजल्ट घोटाले का आरोप लगाया है।.

पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कुछ कैंडिडे्टस ने बताया कि उन्हें ऑनलाइन रिजल्ट में क्वालिफाई दिखाया गया लेकिन बाद में नॉट क्वालिफाई दिखा दिया।

कुछ अभ्यर्थियों का कहना है कि आंसर की के हिसाब से उनका स्कोर काफी अच्छा होना चाहिए था। वहीं एक अभ्यर्थी ने बताया कि परीक्षा में यदि दो भाइयों ने भाग लिया.

जिनमें एक का स्कोर 62 और दूसरे का स्कोर 72 है तो 62 स्कोर वाले को क्वॉलीफाई किया गया है जबकि 72 स्कोर वाले को डिस्क्वॉलीफाई किया गया है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के रिजल्ट में ज्यादा गड़बड़ी है।

एमपी पुलिस में 6000 कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड) 17 फरवरी को ही संपन्न हुई थी।

ALSO REWA NEWS: रीवा में महिला से छेड़खानी करने वाले तांत्रिक को आजीवन कैद की सजा

Leave a Reply

Related Articles