रीवा

PM MODI NEWS :प्रधानमंत्री मोदी दीन दुखियों के मसीहा और भारत के लिए वरदान— इन्द्र शरण

भाजपा वंशवादी नहीं वल्कि कार्यकर्ता आधारित पार्टी —  इन्द्र शरण 

अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित 

धर्मेंद्र सिंह बघेल पत्रकार

PM MODI NEWS सीधी हिंदुस्तान की माटी में अनेक महान देशभक्त और समाज सेवी जन्म लिए हैं। किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मामलों में उनसे अलग है। प्रधानमंत्री मोदी जी दीन -दुखियों, गरीबों, निराश्रितो, शोषित,पीडित, वंचितों लिए मसीहा और भारत माता के लिए वरदान है। श्री मोदी गरीबी से निकले हुए वैश्विक नेता हैं । प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान योजना, स्टार्टअप योजना, मुद्रा योजना, संबल योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, छात्रवृति योजना जैसी हजारों हजार योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में निरंतर चल रही है। 

PM MODI NEWS उक्त आशय के विचार भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित अनुसूचित जाति का सशक्तिकरण एवं सम्मान विषय पर कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय में संबोधित करते हुए कहीं। जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा वंशवाद की समाप्ति और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जबकि हाशिए पर पहुंची कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद अभी भी खाली पड़ी है। जब मां बीमार होती है तो बेटा अध्यक्ष बन जाता है और जब बेटा बीमार होता है तो माँ अध्यक्ष बन जाती है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चे के जिलाध्यक्ष

PM MODI NEWS शिवदान साकेत ने की। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम सोनी, मुनिराज विश्कर्मा ने भी अपना विषय रखा। आभार प्रदर्शन हरिकेश साकेत और कार्यक्रम का संचालन राकेश मोर्य ने किया। 

इस अवसर पर प्रमुख रुप से कार्यालय मंत्री रमेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे, सोनवर्षा मंडल अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, मनोज तिवारी, भोला साकेत, बृजेंद्र साकेत, विनोद साकेत, दिलीप साकेत, तेज भान साकेत, संतोष साकेत, मुन्नालाल चौधरी, जितेद्र बंसल, विनोद साकेत, दिलीप साकेत, पंकज मोर्य, त्रिलोक साकेत, रान्नू साकेत, सुमन साकेत, पूर्व सरपंच गुडिया साकेत, हीरालाल कोरी, दीपक साकेत, मोहित वर्मा, संदीप कुशवाहा, महेश कुशवाहा, राम प्रसाद कुशवाहा, बसंत सिंह मरावी, गोविंद कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी
सुरेन्द्र मणि दुबे 
जिला मीडिया प्रभारी 

ALSO Sidhi bjp news

Leave a Reply

Related Articles