Rewa me duskarm (Gangrape )रीवाविंध्य

Rewa news: दुष्कर्मी ने ज़मानत पर छूटते ही उसी लड़की से दोबारा किया दुष्कर्म

Rewa news: The rapist, out on bail, raped the same girl again

मंदिर के पीछे ले जाकर दरिंदे ने किया लड़की से रेप

MP Rewa News : Rape In Rewa : रेप केस में एक साल से जेल में बंद आरोपी ने जमानत पर रिहा होते ही एक बार फिर से नाबालिग को दरिंदगी का शिकार बनाया है। आरोपी ने उसी नाबालिग लड़की से दोबारा दुष्कर्म किया जिसके साथ उसने एक साल पहले भी दुष्कर्म किया था और एक साल तक जेल की हवा भी खाई। जमानत पर छूटे आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म कर मारपीट करते हुए धमकाया भी।

रीवा में दो समुदायों को लड़ाने की साजिश का पर्दाफाश, देवताओं पर अभद्र टिप्पणी

मामले में नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दोबारा से गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक पीडिता किसी काम से जा रही थी तभी आरोपी अनुराग तिवारी निवासी खटखरी ने उसे रोक लिया और जबरन अपने साथ ले जाने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मंदिर के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया।

आरोपी के चंगुल से छूटी पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई जिसे परिजन अपने साथ लेकर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि आरोपी ने सालभर पहले भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था तब भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

और कई महीने तक आरोपी ने जेल की हवा खाई। फिलहाल पुलिस ने एक बार फिर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ALSO READ THIS ARTICLES

Rewa News :जंगल में बकरी के साथ दरिंदो ने किया दुष्कर्म,हालत नाजुक

MP Sidhi News: शौच के लिए गई महिला से गाँव के दरिंदे ने किया दुष्कर्म, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

Leave a Reply

Related Articles