रीवा

MP के लाखों किसानों के लिए सूचना, 20 जनवरी से पहले कर लें ये जरुरी काम… नहीं तो उपार्जन

MP RABI GIRDAVARI 2023: 20 जनवरी तक किसान स्वयं कर सकेंगे पंजीयन 

MP RABI GIRDAVARI 2023: मध्यप्रदेश में किसानों के लिए ई उपार्जन फसल बीमा फसल ऋण आदि सुसंगत कार्यवाही निरंतर रूप से संचालित कराने हेतु फसल गिरदावरी की कार्यवाही 20 जनवरी 2023 की समयावधि में पूर्ण की जानी है. मध्य प्रदेश के किसान स्वयं किसान ऐप के माध्यम से स्वयं फसल स्व घोषणा की जानकारी दर्ज कर सकते हैं.

आपको बता दें कि पंजीयन केवल 20 जनवरी 2023 तक की किया जाएगा.

MP KISAN APP में फीड करनी पड़ेगी जानकारी

विभागीय अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया है कि वर्ष 2022-23 में रबी मौसम की फसल गिरदावरी की जानकारी जिओ फेंस के माध्यम से की जावेगी. सभी किसानों गूगल प्ले स्टोर से एमपी किसान एप डाउनलोड कर जानकारी दर्ज कर सकते हैं.

क्या है पूरी प्रोसेस

आपको बता दें कि एमपी किसान एप के माध्यम से किसान स्वयं खेत में उपस्थित होकर फसल की फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड कर सकते हैं.

बताया गया है कि गिरदावरी कार्य के लिए प्रति ग्राम से अधिक से अधिक खातेदारों का एमपी की किसान एप में पंजीयन 20 जनवरी तक सुनिश्चित किया जाएगा.

जानकारी के अनुसार संबंधित पटवारी सतत् रूप से एमपी किसान एप में पंजीयन एवं फसल स्व-घोषणा की जानकारी दर्ज करने के लिए किसानों को प्रशिक्षित करेंगे। बता दें की एमपी किसान एप (MP Kisan App) के माध्यम से किसान द्वारा खेत में उपस्थित होकर फसल की जानकारी जियो फेंस तकनीक अनुसार प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए दर्ज की जा सकती है। पटवारियों द्वारा भी समानांतर रूप से फसल गिरदावरी 20 जनवरी तक पूर्ण की जाएगी।

मौसम रबी के लिए सेटेलाईट इमेज/एआई आधारित फसल गिरदावरी की जानकारी एमपीएसईडीसी द्वारा 22 जनवरी तक उपलब्ध कराई जायेगी। सैटेलाईट इमेज/एआई आधारित फसल गिरदावरी की जानकारी सारा/एमपी किसान एप पर अवलोकन के लिए उपलब्ध होगी। असहमत होने पर आपत्ति की जानकारी खेत पर उपस्थित होकर फसल की फोटो खींचकर 28 जनवरी तक सतत् रूप से दर्ज की जा सकती है।

जिसके बाद विभाग द्वारा प्राप्त आपत्तियों का निराकरण 31 जनवरी तक सारा पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा. गिरदावरी की जानकारी का डाटा लाक कर दिया जाएगा जिसके बाद संशोधन मान्य नहीं होगा .

ALSO REWA Rewa News:रीवा में चायनीज माझे से फ्लाईओवर में युवक का कटा गला

#rewa, #rewanews, #mpkisan,

Leave a Reply

Related Articles