राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय

UP NEWS HINDI: 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में वकील गिरफ्तार…

MP UP NEWS HINDI: बरेली जिले में एक वकील को 12 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि दर्ज शिकायत के मुताबिक मंगलवार को शहर के एक इलाके में 12 वर्षीय लड़की घर के बाहर खेल रही थी।

उसी वक्त हजियापुर में रहने वाला 28 वर्षीय तरुण कुर्मी उर्फ गोविंदा वहां पहुंचा और वह लड़की को अपने दफ्तर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

सजवान ने बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर लड़की को उसके मां-बाप को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के धमकाने से लड़की बहुत डर गई कि वह अपने घर जाने के बजाय बुआ के यहां जा पहुंची। वहां लड़की ने बुआ को पूरी घटना की जानकारी दी तो उन्होंने उसके पिता को फोन करके बताया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शादी समारोह में नशे में धुत युवक ने चलाई गोली, मां बेटे को लगी

नई दिल्ली। राजधानी के मुंडका इलाके में शादी समारोह के दौरान हो रही घुड़चढ़ी के बीच नशे में धुत एक युवक ने गोली चला दी जो दूल्हे की रिश्तेदार एक महिला व उसके छह साल के बेटे को जा लगी। जख्मी हालत मे दोनों को पास के एसजीएम

अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी राजीव उर्फ मोनू (30) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है।

राजीव 2013 में हुई हत्या के एक मामले में पहले से ही उम्र कैद की सजा काट रहा है। कोविड के कारण फिलहाल वह पैरोल पर बाहर चल रहा था। 11 दिसंबर को ही उसे दोबारा जेल में सरेंडर करना था।

डीसीपी परविंदर सिंह ने बताया कि टिकरी कलां गांव के रामायण पन्ना मोहल्ला में ओम प्रकाश नामक शख्स के लड़के तिलकराज की बारात गांव से पानीपत जाने वाली थी। इस दौरान घुड़चढ़ी के कार्यक्रम में राजस्थान के गंगा नगर से आई दूल्हे की रिश्तेदार एक

महिला और उसका बेटा भी मौजूद थे। तभी शराब के नशे में धुत राजीव ने अचानक पिस्टल निकाली और हवा में गोली चला दी। लेकिन यह गोली सीधे सरोज की जांघ में आरपार होते हुए उसके बेटे प्रशांत को जा लगी।

मां-बेटे को गोली लगने के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। लोग जख्मी मां-बेटे को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। इस बीच मौके से फरार हो गया।

उधर मुंडका थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास व अवैध हथियार का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में छापेमारी की और देर रात उसे दबोचा लिया।

पूछताछ की गई तो यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी इससे पहले भी दो आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। अभी वह 2013 में मुंडका में ही हुई हत्या के मामले में जेल में उम्र कैद की सजा भी काट रहा था।

ALSO Rewa News: रीवा में स्कूल शिक्षक ने छात्रा को शौचालय में बंद कर किया रेप,ये रहा पूरा मामला

Leave a Reply

Related Articles