मध्यप्रदेशरीवा

Cricketer Saumya Pandey : मध्य प्रदेश की रणजी टीम के लिए चयनित हुए सौम्य पाण्डेय

Cricketer Saumya Pandey :इंडिया क्रिकेट टीम अंडर-19 के रह चुके हैं उप कप्तान

Cricketer Saumya Pandey sidhi : जिले के इकलौते खिलाड़ी हैं जो रणजी टीम में हुए शामिल

Cricketer Saumya Pandey sidhi सीधी : अति प्रतिभाशाली युवा क्रिकेट खिलाड़ी सौम्य पाण्डेय का चयन मध्य प्रदेश की रणजी टीम के लिए किया गया है। सीधी जिले के वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो मध्य प्रदेश रणजी क्रिकेट टीम में शामिल हुए हैं।

 

 

सीधी जिले के भरतपुर निवासी सौम्य पाण्डेय अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में संपन्न हुए अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम के उप कप्तान रहे हैं। सौम्य सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड भी बना चुके हैं। उनका चयन अभी घोषित हुई मध्य प्रदेश रणजी टीम के लिए किया गया है।

 

Saumya Pandey cricketer: Cricketer Saumya Pandey will come to his village Bharatpur today.
Saumya Pandey cricketer: Cricketer

सौम्य का मध्य प्रदेश की रणजी टीम में चयन उनके सीनियर टीम के साथ जुड़ाव की शुरुआत है। जूनियर खिलाड़ी के रूप में सौम्य ने लगभग हर वह उपलब्धि प्राप्त की है जो एक युवा क्रिकेटर का सपना होता है। मध्य प्रदेश की टीम रणजी ट्रॉफी के सेमीफाईनल में पहुंच चुकी है और टीम का सेमीफाईनल मैच 2 मार्च से विदर्भ के खिलाफ होना है। जिसमें सौम्य के भी खेलने की संभावनाएं हैं। सौम्य पाण्डेय के रणजी टीम में चयन होने पर रीवा संभाग के साथ ही सीधी जिले के क्रिकेट प्रेमियों एवं खिलाडिय़ों में काफी खुशी की लहर है। चर्चा के दौरान जिले के कुछ क्रिकेट खिलाडिय़ों का कहना था .

 

 

कि सौम्य पाण्डेय ने अपनी लगन और समर्पण से क्रिकेट में अपना नाम काफी बुलंदी तक पहुंचाया है। आने वाले समय में वह खिलाडिय़ों की प्रेरणा का काम भी करेंगे। सौम्य जो इस समय इंदौर में हैं उनके द्वारा अपने परिजनों, कोच एवं सभी शुभचिंतकों, ईष्ट मित्रों के प्रति दूरभाष पर आभार प्रकट किया गया है।

rewa news : राष्ट्रीय युवा संगीत समारोह की विजेता बनी रीवा की आतिशी तिवारी 

Leave a Reply

Related Articles