सतना

Satna News : नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Satna News : खिलाड़ियों को दिलाई गई शपथ

 

Satna News : खेल एवं युवा कल्याण विभाग #सतना द्वारा “हमारा यही संदेश, नशामुक्त हो सतना और मध्यप्रदेश” अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में गत सप्ताह दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर सतना में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्हॉलीबॉल एवं फुटबॉल के मैत्री मैच आयोजित किए गए, जिनमें जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

समापन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा सभी खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज में भी नशा मुक्त जीवन का संदेश फैलाएं। कार्यक्रम के दौरान जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री रितिका दुबे द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

 

Rewa News : प्रतियोगी परीक्षाओं के नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र 14 अगस्त तक आमंत्रित

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X