Entertainmentराष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय

Delhi Protest : जंतर मंतर आंदोलन के समर्थन में सलमान खान ने किया अपील

 

 

Delhi Jantar Mantar Protest : NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और इसका हिंसक रूप लेना बेहद दुखद है।

सलमान खान ने कहा कि उनका दिल उन छात्रों और उनके परिवारों के साथ है जो इस घटनाक्रम में घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं देश की शिक्षा व्यवस्था के लिए बेहद गंभीर विषय हैं और यह देखकर खुशी होती है कि देश के युवा बेहतर शिक्षा प्रणाली की मांग के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं।

उन्होंने छात्रों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह पीढ़ी मेहनत और शिक्षा के प्रति गंभीर है तथा भविष्य में भारत का नाम रोशन करेगी। उनके अनुसार, छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सही तरीका है।

सलमान खान ने यह भी कहा कि यह मुद्दा केवल छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है, इसलिए इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का श्रेय केवल देश के छात्रों को मिलना चाहिए और उन्हें विश्वास है कि सरकार भी छात्रों की चिंताओं को समझते हुए शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।

अपने संदेश के अंत में सलमान खान ने कहा कि शिक्षा देश का सबसे बड़ा ट्रेंड बननी चाहिए। भारत को ऐसा शैक्षणिक केंद्र बनाना चाहिए जहां विदेशों से भी छात्र पढ़ने आएं। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही देश को आगे ले जाने का सबसे बड़ा माध्यम है।

 

Rewa News : हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जन-जागरूकता शिविर आयोजित

Leave a Reply

Related Articles

CLOSE X